Hindi

बदलेगी शनि की चाल, 12 में से किस राशि को होगा फायदा-किसे नुकसान?

Hindi

2024 में कब से वक्री होगा शनि?

शनि इस समय कुंभ राशि में स्थित है। ये ग्रह 30 जून से वक्री हो जाएगा यानी उल्टी चाल चलने लगेगा। शनि की ये स्थिति 16 नवंबर तक रहेगी। जानें राशियों पर शनि की वक्री गति का प्रभाव…

Image credits: adobe stock
Hindi

मेष राशि

इस राशि के लोगों को परेशानियों का सामना शनि के वक्री होने से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ये किसी कानूनू मामले में उलझ सकते हैं। कोई नया विवाद खड़ा हो सकता है।

Image credits: freepik
Hindi

वृष राशि

इस राशि के लोगों को मिला-जुला फल मिलेगा। धन लाभ तो होगा, लेकिन सेहत बिगड़ सकती है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

Image credits: freepik
Hindi

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों का प्रमोशन इस समय हो सकता है। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। संतान से सुख मिलेगा। नई संपत्ति जैसे मकान या फ्लैट आदि खरीद सकते हैं। सेहत में काफी सुधार होगा।

Image credits: freepik
Hindi

कर्क राशि

इस राशि के लोगों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। आर्थिक तंगी से परेशान रहेंगे। संतान के कारण किसी से विवाद की स्थिति बनेगी। धन हानि होगी।

Image credits: freepik
Hindi

सिंह राशि

इस राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। कर्जा उतारने में सफल रहेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

कन्या राशि

इस राशि के लोगों के लिए ये स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। बीच-बीच में कुछ परेशानी आ सकती है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अटका हुआ पैसा मिलेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

तुला राशि

इस राशि के लोग के लिए शनि की ये स्थित शुभ फल देने वाली रहेगी। बिजनेस-नौकरी, करियर हर मामले में सफलता मिलेगी। संतान की उपलब्धि आपका मान-सम्मान बढ़ा सकती है।

Image credits: freepik
Hindi

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को कभी शुभ तो कभी अशुभ फल मिलेंगे। धन लाभ तो होगा लेकिन खर्च भी ज्यादा होगा। अचानक परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। संतान से सुख मिलेगा।

Image credits: freepik
Hindi

धनु राशि

इस राशि के लोगों को शनि के प्रभाव से अच्छी नौकरी मिल सकती है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

Image credits: freepik
Hindi

मकर राशि

इस राशि के लोगों की स्थिति मिली-जुली रहेगी। अटके कामों में गति आएगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। दूसरों के विवाद में फंसने का डर बना रहेगा।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को अचानक धन हानि हो सकता है। नौकरी-बिजनेस में विवाद की स्थिति बनेगी। संतान के कारण अपमान की स्थिति बन सकती है। पैतृक संपत्ति के कारण विवाद होगा।

Image credits: freepik
Hindi

मीन राशि

इस राशि के लोग भविष्य की कोई नई योजना बना सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

Image Credits: freepik