Chakla Belan Vastu Tips:इन दिनों में न खरीदें चकला-बेलन, जानिए शुभ दिन
Astrology Apr 01 2026
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
चकला-बेलन वास्तु नियम
रसोई में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले चकला-बेलन को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ खास नियम बताए गए हैं। जिन्हें नजरअंदाज करने से घर की शांति-आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।
Image credits: Getty
Hindi
चकला-बेलन कब नहीं खरीदना चाहिए?
अक्सर लोग जरूरत अनुसार चकला-बेलन खरीद लेते हैं, लेकिन वास्तु अनुसार मंगलवार और शनिवार को चकला-बेलन खरीदना शुभ नहीं होता। इससे घर में तनाव-धन हानि जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।
Image credits: Getty
Hindi
चकला-बेलन कब खरीदना चाहिए?
बुधवार और गुरुवार को चकला-बेलन खरीदना बेहतर माना गया है। इन दिनों खरीदा गया चकला-बेलन घर में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।
Image credits: Getty
Hindi
चकला-बेलन कैसा होना चाहिए?
चकला-बेलन का आकार भी सही होना जरूरी है। ध्यान रखें कि चकला कहीं से टेढ़ा-मेढ़ा या ऊंचा-नीचा न हो। वास्तु अनुसार असमान चकला-बेलन घर में असंतुलन और बाधाएं पैदा कर सकता है।
Image credits: Getty
Hindi
कैसा चकला-बेलन अशुभ होता है?
चकला-बेलन रोटी बनाते समय ज्यादा आवाज करता है, तो इसे अशुभ माना गया है। यह घर में मानसिक तनाव और कलह को बढ़ाता है। इसलिए पत्थर या लकड़ी से बने शांत चकला-बेलन का ही इस्तेमाल करें।
Image credits: Getty
Hindi
चकला-बेलन कब धोना चाहिए?
कई लोग रोटी बनाने के बाद चकला-बेलन को बिना साफ किए छोड़ देते हैं, जो गलत मानी जाती है। गंदा चकला-बेलन नकारात्मकता बढ़ाता है। इस्तेमाल के बाद इसे अच्छे से धोकर सुखाएं, फिर ही रखें।
Image credits: Getty
Hindi
चकला-बेलन किस दिशा में रखना चाहिए?
वास्तु के अनुसार, चकला-बेलन को सही दिशा में रखना भी जरूरी है। इसे रसोई के दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) या उत्तर-पूर्व दिशा में साफ और व्यवस्थित जगह पर रखना शुभ माना जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
चकला बेलन कैसे रखना चाहिए?
ध्यान रखें कि इसे कभी उल्टा या खड़ा करके न रखें और न ही खुले में छोड़ें। हमेशा साफ करके ढककर रखना बेहतर होता है।