Vastu Tips For Clock: कैसा हो घड़ी का शेप और कलर, घर में कहां लगाएं?
Astrology Apr 10 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
ध्यान रखें घड़ी से जुड़े वास्तु टिप्स
वास्तु के अनुसार घर में दिवाल घड़ी लगाते समय बहुत-सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो ये परेशानी का कारण बन सकती है। आगे जानिए दिवाल घड़ी से जुड़े वास्तु टिप्स…
Image credits: Getty
Hindi
किस दिशा में लगाएं घड़ी?
घर की उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर घड़ी लगाना शुभ होता है। ये दोनों दिशाएं सुख-समृद्धि देने वाली मानी गई है। इन दिशाओं में घड़ी लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
किस दिशा में न लगाएं दिवाल घड़ी?
वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी कभी दक्षिण दिशा में घड़ी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में निगेटिव एनर्जी को बढ़ावा मिलता है और जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।
Image credits: Getty
Hindi
कैसा हो घड़ी का आकार?
आज कल बाजार में कईं आकार की दिवाल घड़ी उपलब्ध है। वास्तु के अनुसार घर में चौकोर और गोल आकार की घड़ी लगानी चाहिए। ओवल शेप की घड़ी लगाने से बचना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
कैसा हो घड़ी का रंग?
घर में हमेशा हल्के रंग की घड़ी लगानी चाहिए जैसे आसमानी, पीली और सफेद। गहरे रंग जैसे- काला, नीला और ब्राउन कलर वाली दिवाल घड़ी घर में लगाने से बचना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
इस बात का भी रखें ध्यान
घर में भूलकर भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इन घड़ियों से निगेटिव एनर्जी निकलती रहती है जो घर में रहने वाले लोगों की सेहत पर बुरा असर डालती है। इन्हें घर से बाहर निकाल दें।