Hindi

दुनिया का सबसे महंगा क्रिसमस ट्री, कीमत इतनी आ जाए बंगला, गाड़ी, जमीन

Hindi

क्रिसमस ट्री

25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस त्योहार की सबसे खास Christmas Tree होता है। मॉल से लेकर दुकान तक हर जगह रंग-बिरंगे छोटे-बड़े क्रिसमस ट्री सजाए जाते हैं।

Image credits: Pexels
Hindi

सबसे महंगा क्रिसमस ट्री कहां सजाया गया

2019 में स्‍पेन के मारबेला के केम्पिंस्‍की होटल में करीब 15 फीट ऊंचा क्रिसमस सजाया गया। इसमें रेड, व्हाइट, पिंक और ब्‍लैक डायमंड लगाए गए थे। इसे डेबी विंघम ने डिजाइन किया था।

Image credits: X Twitter
Hindi

दुनिया का सबसे महंगा क्रिसमस ट्री

स्‍पेन के केम्पिंस्‍की होटल में सजाए गए क्रिसमस ट्री की कीमत 1.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 125 करोड़ रुपए था। इसे देखने वाले आश्चर्य से भर गए थे। गिनीज बुक में ये रिकॉर्ड दर्ज है।

Image credits: Pexels
Hindi

दुनिया का दूसरा महंगा क्रिसमस ट्री

2010 में दुबई के अबु धाबी में इमेरेट्स पैलेस होटल में ब्रेसलेट, नेकलेस और घडि़यों से क्रिसमस ट्री स्जाया गया था। इसमें हीरे, महंगे स्‍टोन और खूबसूरत डिजाइनर ज्‍वैलरी लगाए गए थे।

Image credits: Pexels
Hindi

दुबई क्रिसमस ट्री की कीमत कितनी थी

अबु धाबी में सजाए गए क्रिसमस ट्री की कीमत 1.1 करोड़ डॉलर यानी करीब 91.3 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

Image credits: Pexels
Hindi

दुनिया का तीसरा महंगा क्रिसमस ट्री

2016 में जापान की राजधानी टोक्‍यो में ज्‍वैलर गिन्‍जा टनाका ने अपनी दुकान पर सोने के वायर से क्रिसमस ट्री सजाया था। इसे 4,000 फीट सोने के पतले तारों से बनाया गया था।

Image credits: Pexels
Hindi

तीसरे महंगे क्रिसमस ट्री की कीमत

जापान के टोक्यो में सजाए गए दुनिया के तीसरे सबसे महंगे क्रिसमस ट्री की कीमत 18 लाख डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपए बताई गई थी। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी ये दर्ज है।

Image credits: Pexels
Hindi

महंगे क्रिसमस ट्री में बन सकते हैं अमीर

इसका मतबल दुनिया के सबसे महंगे क्रिसमस ट्री से आप मुंबई के पॉश इलाके में खुद का विला, महंगी से महंगी कई गाड़ियां और जमीन खरीद सकते हैं।

Image Credits: Pexels