Hindi

सुनो दीदी! शिवरात्रि पर खरीदना है सोना, जान लो कितना महंगा हो गया Gold

Hindi

हफ्तेभर में आखिर कितना महंगा हुआ Gold

महाशिवरात्रि पर अगर आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार रेट जरूर देख लें। क्या आप जानते हैं हफ्तेभर में सोना आखिर कितना महंगा हुआ है।

Image credits: pinterest
Hindi

86,092 रुपए पहुंचा Gold का रेट

IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 14 फरवरी को 24 कैरेट सोना 85,998 रुपए था, जो अब बढ़कर 86,092 रुपए पहुंच चुका है। यानी हफ्तेभर में सोना मामूली बढ़त के साथ करीब 100 रुपए महंगा हुआ है।

Image credits: pinterest
Hindi

2025 में अब तक 9900 रुपए महंगा हुआ Gold

2025 में यानी 1 जनवरी से अब तक सोना करीब 9930 रुपए महंगा हुआ है। साल की पहली तारीख को सोना 76162 रुपए था, जो अब 86,092 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

Image credits: instagram
Hindi

साल के आखिर तक 90 हजार पहुंच सकता है Gold

2025 में सोने की कीमत 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। अमेरिका के बाद UK द्वारा ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड महंगा हो रहा है।

Image credits: pinterest
Hindi

क्यों सरपट दौड़ रहा सोना

सोने में तेजी की सबसे बड़ी वजह डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद बढ़ी जियोपॉलिटिकल टेंशन है। शेयर बाजारों में उथल-पुथल के चलते भी लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

Image credits: instagram
Hindi

एक हफ्ते में कितने बदले चांदी के भाव

बीते हफ्ते चांदी के भाव में गिरावट रही। चांदी 806 रुपए घटकर 97,147 रुपए प्रति किलो पर आ गई। 14 फरवरी को ये 97,953 रुपए प्रति किलो पर थी।

Image credits: instagram-jodhpuri_silver
Hindi

2025 में कितनी महंगी हुई चांदी

1 जनवरी 2024 को चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,130 रुपए बढ़कर 97,147 रुपए पर पहुंच गया है।

Image credits: instagram

दोस्तों ! ट्रेन से कभी मत चुराना तकिया या बेडशीट, वरना होगी इतनी सजा

टेकऑफ करते ही हो जाती है लैंडिंग...महज 53 सेकेंड्स उड़ती है सबसे छोटी Flight

₹8 का शेयर 3500 पार, इसे मल्टीबैगर स्टॉक नहीं 'पारस पत्थर' कहिए जनाब!

किसान भाई! आपने भी तो नहीं कर दी ऐसी गलती, अटक जाएगा PM Kisan की किस्त