Hindi

हर दिन 5.5 Cr दान करते हैं शिव नाडार,जानें भारत के 10 सबसे बड़े दानवीर

Hindi

10- रोहिणी नीलेकणि

सबसे ज्यादा दान देने वालों में 10वां स्थान रोहिणी नीलेकणि का है। उन्होंने 2022-23 में कुल 170 करोड़ रुपए डोनेट किए। यानी हर दिन उन्होंने करीब 46 लाख रुपए डोनेट किए।

Image credits: social media
Hindi

9- सायरस पूनावाला

Serum इंस्टिट्यमूट के प्रमुख सायरस पूनावाला ने 2022-23 में कुल 179 करोड़ रुपए का दान किया। इस लिहाज से उन्होंने रोजाना 49 लाख रुपए डोनेट किए।

Image credits: Getty
Hindi

8- नंदन नीलेकणि

Infosys के को-फाउंडर रहे नंदन नीलेकणि ने 2022-23 में कुल 189 करोड़ रुपए का दान किया। यानी उन्होंने रोजाना करीब 51 लाख रुपए दान में दिए।

Image credits: Getty
Hindi

7- अनिल अग्रवाल

वेदांता ग्रुप के प्रमुख अनिल अग्रवाल ने 2022-23 में कुल 241 करोड़ रुपए दान में दिए। इस लिहाज से उन्होंने रोजाना 66 लाख रुपए का दान किया।

Image credits: Getty
Hindi

6- बजाज परिवार

2022-23 में बजाज परिवार ने कुल 265 करोड़ रुपए का दान किया। यानी उन्होंने हर दिन 72 लाख रुपए डोनेट किए।

Image credits: Trade brains
Hindi

5- गौतम अडानी

Adani ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने साल 2022-23 में कुल 285 करोड़ रुपए का दान दिया। यानी उन्होंने भी रोजाना करीब 78 लाख रुपए दान में दिए।

Image credits: social media
Hindi

4- कुमार मंगलम बिड़ला

Birla ग्रुप के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला ने 2022-23 में कुल 287 करोड़ रुपए डोनेट किए। यानी उन्होंने हर दिन करीब 78 लाख रुपए का दान दिया।

Image credits: Getty
Hindi

3- मुकेश अंबानी

Reliance Industries के मालिक मुकेश अंबानी ने 2022-23 में कुल 376 करोड़ रुपए दान किए। यानी उन्होंने हर दिन करीब 1 करोड़ रुपए दान किए।

Image credits: Instagram
Hindi

2- अजीम प्रेमजी

Wipro के मालिक अजीम प्रेमजी दान के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। 2022-23 में उन्होंने 1774 करोड़ रुपए डोनेट किए। यानी उन्होंने हर दिन 4.86 करोड़ रुपए दान किए।

Image credits: social media
Hindi

1- शिव नाडार

भारत के सबसे बड़े दानवीर HCL टेक्नोलॉजी के फाउंडर शिव नाडार हैं। उन्होंने 2022-23 में 2042 करोड़ रुपए दान किए। इस हिसाब से उन्होंने हर दिन साढ़े 5 करोड़ रुपए का दान किया।

Image Credits: Getty