Hindi

कहां खालिस्तानी आतंकी ने किया तिरंगे का अपमान? NIA का मोस्टवांटेड

Hindi

खालिस्तानी आतंकी ने इंग्लैंड में किया तिरंगे का अपमान

कनाडा के बाद अब इंग्लैंड में भी खालिस्तान की भारत विरोधी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। खालिस्तानी आतंकी गुरचरण सिंह ने इंग्लैंड में भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया है।

Image credits: Getty
Hindi

UK में दल खालसा से जुड़ा है खालिस्तानी आतंकी गुरचरण सिंह

UK में दल खालसा से जुड़े खालिस्तानी आतंकी गुरचरण सिंह भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल है। NIA की लिस्ट में ये खालिस्तानी आतंकी 17वें नंबर पर है।

Image credits: Getty
Hindi

खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या से बौखलाया है दल खालसा

बता दें कि कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से बौखलाए गुरचरण सिंह ने इंग्लैंड में अपने साथियों के साथ तिरंगे को जमीन पर फेंक दिया।

Image credits: Getty
Hindi

तिरंगे के साथ ही ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक का भी उड़ाया मजाक

इतना ही नहीं, खालिस्तानी आतंकी ने तिरंगे पर गौ मूत्र डालते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का भी मजाक उड़ाया।

Image credits: Getty
Hindi

इंग्लैंड में भारतीय दूतावास पर हमला कर चुका है गुरचरण सिंह

बता दें कि गुरचरण सिंह वही आतंकी है, जिसने इंग्लैंड में भारतीय दूतावास पर हमला कर तिरंगा फाड़ा था। गुरचरण सिंह UK में दल खालसा से संबंध रखता है।

Image credits: Getty
Hindi

NIA की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल है गुरचरण सिंह

गुरचरण सिंह भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल है। उसके खिलाफ NIA इमिग्रेशन विभाग से लुक आउट नोटिस भी जारी करवा चुकी है।

Image credits: Getty
Hindi

भारत-कनाडा के बीच तनाव का फायदा उठाना चाहता है पाकिस्तान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव का फायदा पाकिस्तान उठाना चाहता है।

Image credits: Getty
Hindi

भारत विरोधी माहौल बनाने के लिए काम कर रही ISI

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने भारत विरोधी माहौल बनाने के लिए दुनिया के सिख आबादी वाले क्षेत्रों में अभियान शुरू किया है, जिसे ‘K’ नाम दिया है। ‘K’ का मतलब खालिस्तान से है।

Image credits: Social Media
Hindi

खालिस्तानी संगठन SFJ को उकसा रही ISI

ISI आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के खालिस्तानी आतंकियों को करोड़ों रुपए की फंडिंग कर रही है। साथ ही भारतीय दूतावासों पर हमले के लिए भी उकसा रही है।

Image credits: Social Media

क्रिकेट वर्ल्ड कप में कितना है हर सेकेंड विज्ञापन का चार्ज?

ग्रॉसरी खरीदते समय 10 बातों का रखें ध्यान, कम खर्चे में आ जाएगा राशन

दिल्ली से पांच गुना छोटा है मालदीव, भारतीय सेना हटाने पर क्यों तुला?

57,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ सोना, जानें आज अपने शहर में गोल्ड रेट