ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 20,070 रुपए दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 70% ज्यादा है।
ICICI सिक्योरिटीज ने दूसरा स्टॉक Bharat Dynamics को चुना है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 1,745 रुपए दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 62% ज्यादा है।
इस लिस्ट का अगला शेयर आजाद इंजीनियरिंग है। इस शेयर का टारगेट प्राइस ICICI सिक्योरिटीज ने 2,450 रुपए दिया है। इस हिसाब से शेयर 45% से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है।
Dynamatic Technologies के शेयर को भी ICICI सिक्योरिटीज ने पोर्टफोलियो में रखने की सलाह दी है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 10,250 रुपए दिया है, जो मौजूदा भाव से 36% से ज्यादा है।
ICICI सिक्योरिटीज की पसंद का 5वां डिफेंस स्टॉक Astra Microwave है, जिसका टारगेट प्राइस 935 रुपए दिया है। 7 नवंबर 2024 को सुबह 10 बजे तक शेयर 803.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर को भी ICICI सिक्योरिटीज ने पोर्टफोलियो में रखने की सलाह दी है। इसका टारगेट प्राइस 350 रुपए दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 17% ज्यादा है।
ICICI सिक्योरिटीज सोलार इंडस्ट्रीज के शेयर पर भी बुलिश हैं। इस शेयर का टारगेट प्राइस 13,250 रुपए दिया है। 7 नवंबर 2024 की सुबह 10 बजे तक शेयर 10,143.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
ICICI सिक्योरिटीज ने जेन टेक्नोलॉजिज के शेयर को भी पोर्टफोलियो में रखने की सलाह दी है। इसका टारगेट प्राइस 2,000 रुपए दिया है। 7 नवंबर 2024 की सुबह 10 बजे तक शेयर 1,895.30 रु पर है।
शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।