टीटागढ़ रेल सिस्टम्स शेयर अभी 52 वीक लो के करीब है। फरवरी में अब तक शेयर 21% तक टूट चुका है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने 1,197 रुपए का टारगेट दिया है, जो करंट प्राइस से 50% ज्यादा है।
ब्रोकरेज नुवामा सूरज एस्टेट पर BUY रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 661 रुपए दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 99% तक ज्यादा है। ब्रोकरेज ने पुराना टारगेट 992 रुपए से घटा दिया है।
ब्रोकरेज फर्म इलारा कैपिटल ने डॉलर इंडस्ट्रीज के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इसका टारगेट 669 रुपए दिया है, जो करंट प्राइस से करीब 65% तक ज्यादा है। शेयर हाई से 40% टूट चुका है।
इलारा कैपिटल ने एचजी इन्फ्रा इंजीनियरिंग शेयर पर भी दांव लगाने कीसलाह दी है। इसका टारगेट 1,760 रुपए दिया है। ब्रोकरेज का पुराना टारगेट 1,892 रुपए था। शेयर 55% तक रिटर्न दे सकता है।
नुवामा ने एनबीसीसी शेयर पर बाय रेटिंग मेंटेन किया है। इसका टारगेट 133 रुपए से घटाकर 119 रुपए कर दिया है। अभी शेयर 82 रुपए की रेंज में है। यहां से शेयर 45% तक ऊपर जा सकता है।
इलारा कैपिटल ने SJVN शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इसका टारगेट प्राइस 137 रुपए से घटाकर 131 रुपए कर दिया है, जो मौजूरा भाव से करीब 45% ज्यादा है।
ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इंडियन ऑयल पर बाय रेटिंग दी है। इसका टारगेट 170 रुपए दिया है। अभी शेयर 117 रुपए की रेंज में है। इस तरह निवेशकों को 45% तक रिटर्न दे सकता है।
किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।