ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टाटा कंज्यूमर के शेयर को लॉन्ग टर्म के लिए पोर्टफोलियो में रखने की सलाह दी है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 1,130 रुपए दिया है, जो अभी 1,022 रुपए पर है।
मोतीलाल ओसवाल ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में बाय रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 3,675 रुपए बताया है, जो मौजूदा भाव 2,923.60 से करीब 23 प्रतिशत ज्यादा है।
फार्मा शेयर मैनकाइंड फार्मा पर भी मोतीलाल ओसवाल बुलिश हैं। इस शेयर में लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्ट करने की सलाह दी है। इसका टारगेट 3,050 रुपए दिया है। अभी शेयर 2,393 की रेंज में है।
मोतीलाल ओसवाल ने SRF के शेयर को फंडमेंटल पिक बनाया है। इसका टारगेट प्राइस 3,540 रुपए दिया है। शुक्रवार, 14 फरवरी को शेयर 2,748 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है।
मोतीलाल ओसवाल ने ICICI बैंक के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इसका टारगेट प्राइस एक साल के लिए 1,550 रुपए रखा है। 14 फरवरी को शेयर 1,253 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने लेमन ट्री होटल्स के शेयर को आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 210 रुपए दिया है, जो मौजूदा भाव 129.86 रुपए से करीब 55% ज्यादा है।
Macquarie ने इंडियन होटल्स पर दांव लगाने की सलाह दी है। इस पर न्यूट्रल रेटिंग देते हुए टारगेट 840 रुपए का दिया है। अभी शेयर 704.75 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है।
Chalet Hotels के लिए भी मैक्वरीज ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 1,100 रुपए दिया है, जो करंट प्राइस 684 रुपए से करीब 60% तक ज्यादा है।
किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।