साईं विष्णु को CAT 2023 में 100 पर्सेंटाइल, बिना कोचिंग ऐसे की तैयारी
Education Dec 23 2023
Author: Anita Tanvi Image Credits:social media
Hindi
CAT 2023 में 100 परसेंटाइल मिला
साई विष्णु CAT 2023 में 100 परसेंटाइल मिला। यह उनका सेकंड अटेम्प्ट था। इससे पहले उन्होंने CAT 2022 में 95.6 परसेंटाइल हासिल किया था।
Image credits: social media
Hindi
जीआईटीएएम से स्टेटिस्टिक्स में बीएससी की डिग्री
20 वर्षीय कुमार साई विष्णु ने हाल ही में विशाखापत्तनम के गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (जीआईटीएएम) से स्टेटिस्टिक्स में बीएससी की डिग्री हासिल की है।
Image credits: social media
Hindi
इस IIM में एडमिशन की चाह
CAT 2023 में 100 परसेंटाइल हासिल करने के बाद उन्हें आशा है कि IIM अहमदाबाद, IIM बैंगलोर या IIM कलकत्ता में उन्हें एडमिशन मिल जायेगा।
Image credits: social media
Hindi
बिना कोचिंग की तैयारी
कई अन्य कैट टॉपर्स से अलग विष्णु ने मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए किसी भी कोचिंग की मदद नहीं ली। विष्णु ने जुलाई 2022 में कैट देने का फैसला किया तैयारी में लग गए।
Image credits: social media
Hindi
मॉक टेस्ट इंपोर्टेंट
CAT की बेहतर तैयारी के लिए उन्होंने पिछले वर्षों के प्रैक्टिस एग्जाम और क्वेश्चन पेपर सॉल्व करने का विकल्प चुना। टेस्ट देने के बाद चेक करना और गलतियों को सुधारना जारी रखा।
Image credits: social media
Hindi
अपडेट रहने के लिए फॉलो किया ये टिप्स
अपडेट रहने के लिए वह हर सुबह इंटरनेट पर कम से कम एक आर्टिकल पढ़ते थे। जो कैट सिलेबस के किसी सब्जेक्ट से संबंधित होता था।
Image credits: social media
Hindi
हर दिन 3 घंटे पढ़ाई
विष्णु हर दिन लगभग 3 घंटे पढ़ाई करते थे। उनके अनुसार खुद को लगातार बेहतर बनाना महत्वपूर्ण है। ऐसा करने से परीक्षा पास करने में मदद मिलने के अलावा जीवन भर आईक्यू भी बढ़ता रहता है।
Image credits: social media
Hindi
बड़ी बहन से मिली प्रेरणा
विष्णु अपनी बड़ी बहन से प्रेरित हैं, जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के आईआईएम सिरमौर में पढ़ाई कर रही हैं।