Education

पारंपरिक बही खाता से लाल टैबलेट कवर तक निर्मला सीतारमण का बजट 2024 लुक

Image credits: social media

लाल टैबलेट कवर, नीली साड़ी

1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना छठा अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। उनके लुक की बात करें तो वित्त मंद्धी आज नीली क्रीम साड़ी, लाल टैबलेट कवर लिए नजर आईं।

Image credits: social media

नीले और क्रीम रंग की टसर साड़ी

निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट 2024 पेश करने से कुछ घंटे पहले वित्त मंत्रालय के कार्यालय पहुंचीं। वह नीले और क्रीम रंग की टसर साड़ी पहनी नजर आईं। साड़ी पर क्रीम रंग का कांथा काम है।

Image credits: social media

वोकल फॉर लोकल का संदेश

निर्मला सीतारमण भारतीय वस्त्रों के प्रति अपने प्रेम के साथ-साथ वोकल फॉर लोकल का संदेश देने के लिए भी जानी जाती हैं।

Image credits: social media

लाल इल्कल साड़ी

साल 2022 में वित्त मंत्री ने नवलगुंडा कढ़ाई के साथ हाथ से बुनी लाल इल्कल साड़ी चुनी थी। धारवाड़ के मंत्री प्रल्हाद जोशी इसे उपहार में दिया था। उसके ऊपर कढ़ाई का काम किया गया था।

Image credits: social media

ऑफ-व्हाइट या क्रीम रंग वित्त मंत्री का पसंदीदा

ऑफ-व्हाइट या क्रीम रंग वित्त मंत्री का पसंदीदा है क्योंकि वह अक्सर इसी रंग में नजर आती हैं। 2021 बजट में सीतारमण ने लाल और ऑफ-व्हाइट पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी।

Image credits: social media

2020 में वित्त मंत्री

2020 में मंत्री पतली नीली बॉर्डर वाली पूरी पीली रेशम की साड़ी में थीं। 2019 में उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली गुलाबी मंगलगिरी साड़ी पहनी थी।

Image credits: social media

पारंपरिक बही खाता से पेपरलेस बजट

2019 में लाल किताब उनके पहले बजट में एक पारंपरिक बही खाता थी। 2021 के बाद से बजट पेपर लेश हो गया और निर्मला सीतारमण लाल कवर में एक टैबलेट ले गईं, जिससे वह बजट दस्तावेज पढ़ती हैं।

Image credits: social media

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट

अंतरिम बजट 2024 महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है।

Image credits: social media