Hindi

UP Lekhpal Salary: उत्तर प्रदेश में लेखपाल को कितनी सैलरी मिलती है?

Hindi

UP Lekhpal Recruitment 2025: 7,994 वैकेंसी

यूपी सबऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 7,994 राजस्व लेखपाल (Revenue Lekhpal) पद भरे जाएंगे।

Image credits: Getty
Hindi

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू?

आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। upsssc.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले, जानिए यूपी में लेखपाल को कितनी सैलरी मिलती है और उनका काम क्या होता है।

Image credits: Getty
Hindi

यूपी लेखपाल सैलरी 2026

यूपी लेखपाल की सैलरी 7वें वेतन आयोग के तहत 21,700-69,100 के पे-ग्रेड (लेवल-4/5) के साथ शुरू होती है, जिस पर अलग-अलग भत्ते जुड़ते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सैलरी के अलावा यूपी लेखपाल को मिलने वाले भत्ते

बेसिक पर 28% महंगाई भत्ता (DA) मिलता है, जो करीब 6076 रु बनता है। इसके अलावा HRA पोस्टिंग के हिसाब से 2000 से 4000 रु तक और यात्रा भत्ता 1500 से 3000 रु तक मिलता है।

Image credits: Getty
Hindi

उत्तर प्रदेश लेखपाल की इन हैंड सैलरी

सैलरी से PF के रूप में बेसिक का 10% कटता है। इन सबको जोड़-घटाकर यूपी लेखपाल की इन-हैंड सैलरी लगभग 25,000 से 30,000 रु मंथली रहती है, जो समय के साथ बढ़ती जाती है।

Image credits: Getty
Hindi

यूपी लेखपाल की जॉब प्रोफाइल

यूपी लेखपाल को गांव के राजस्व अधिकारी के रूप में देखा जा सकता है। उनका काम बहुत जिम्मेदारी वाला होता है और वे सीधे राजस्व निरीक्षक को रिपोर्ट करते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

लेखपाल के मुख्य काम क्या हैं?

ग्राम राजस्व खाते और भूमि रिकॉर्ड का रखरखाव। गांव के लोगों और मुखियाओं से जानकारी इकट्ठा करना। म्यूटेशन और भूमि विभाजन से जुड़े रिकॉर्ड। जनगणना व अन्य सरकारी कार्यों में सहयोग।

Image credits: Getty

कितना था मैथ्स जीनियस श्रीनिवास रामानुजन का IQ, आम इंसान से कितना अधिक

किस देश के राष्ट्रपति को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी?

जॉब इंटरव्यू में HR पूछता है ये टॉप 7 सवाल, जानिए कैसे दें सटीक जवाब

UPSC CSE 2025 रिजल्ट से पहले जानिए 2024 टॉपर शक्ति दुबे के मार्क्स