पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी कितने पढ़े-लिखे? जानें कॉलेज-डिग्री
Career May 09 2026
Author: Anita Tanvi Image Credits:Chatgpt
Hindi
सुवेंदु अधिकारी का शानदार एजुकेशन क्वालिफिकेशन
सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने हैं, इसके साथ ही अब लोग जानना चाहते हैं बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी कितने पढ़े-लिखे हैं, कॉलेज, डिग्री क्या है?
Image credits: ANI
Hindi
पश्चिम बंगाल के नए CM बने सुवेंदु अधिकारी ने कितनी की है पढ़ाई?
पश्चिम बंगाल के नए CM बने सुवेंदु अधिकारी पोस्टग्रेजुएट हैं। राजनीति में सक्रिय रहने के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई भी लगातार जारी रखी।
Image credits: ANI
Hindi
कौन से स्कूल से पढ़े हैं सुवेंदु अधिकारी?
सुवेंदु अधिकारी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कंठी हाई स्कूल से पूरी की। छात्र जीवन से ही उनकी रुचि सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में दिखने लगी थी।
Image credits: ANI
Hindi
सुवेंदु अधिकारी ने किस कॉलेज से किया है ग्रेजुएशन?
उन्होंने कंठी के प्रभात कुमार कॉलेज से BA किया। यह कॉलेज विद्यासागर यूनिवर्सिटी से संबद्ध है और बंगाल के पुराने शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है।
Image credits: ANI
Hindi
सुवेंदु अधिकारी के पास है पोस्टग्रेजुएट डिग्री?
चुनावी हलफनामे के मुताबिक सुवेंदु अधिकारी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने साल 2011 में रबींद्र भारती यूनिवर्सिटी से MA की डिग्री हासिल की।
Image credits: ANI
Hindi
सुवेंदु अधिकारी की राजनीति में एंट्री कैसे हुई?
कॉलेज के दिनों से ही वे छात्र राजनीति और कैंपस गतिविधियों में सक्रिय रहे। यहीं से उनका राजनीतिक सफर धीरे-धीरे मजबूत होता चला गया।
Image credits: ANI
Hindi
सुवेंदु अधिकारी: नंदीग्राम आंदोलन ने कैसे बदली पहचान?
नंदीग्राम आंदोलन के दौरान सुवेंदु अधिकारी का नाम पूरे बंगाल में चर्चा में आया। इस आंदोलन ने उन्हें राज्य स्तर पर बड़ी पहचान दिलाई।
Image credits: ANI
Hindi
ममता बनर्जी को हराकर चर्चित हुए सुवेंदु अधिकारी
2021 में उन्होंने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराया। वहीं 2026 चुनाव में भवानीपुर सीट जीतकर उन्होंने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।
Image credits: ANI
Hindi
सुवेंदु अधिकारी को CM के रूप में कितनी मिलेगी सैलरी?
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी को करीब 2.10 लाख रुपये मासिक वेतन मिलेगा। साथ में सरकारी बंगला और आधिकारिक वाहन व अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।