Hindi

कौन हैं नए बिहार CM सम्राट चौधरी की पत्नी, क्या करती हैं ममता कुमारी

Hindi

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पर्सनल लाइफ

सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बनने जा रहे हैं। इसके खबर के साथ ही उनकी पसर्नल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई है। लोग जानना चाहते हैं कि सम्राट चौधरी की पत्नी कौन हैं, क्या करती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? एजुकेशन

बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी एक सशक्त और शिक्षित महिला हैं, जो उनके राजनीतिक सफर में हर कदम पर मजबूती से साथ खड़ी नजर आती हैं। उनके पास लॉ की डिग्री है।

Image credits: instagram/ samratchoudharybjp
Hindi

क्या करती हैं बिहार सीएम सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी?

बिहार सीएम सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी पेशे से एक वकील हैं। कानूनी क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे सामाजिक मुद्दों और न्याय से जुड़े विषयों पर भी अपनी राय रखती हैं।

Image credits: instagram/ samratchoudharybjp
Hindi

बिहार सीएम सम्राट चौधरी की पत्नी का राजनीति से जुड़ाव?

बिहार सीएम सम्राट चौधरी की पत्नी सीधे चुनावी राजनीति में सक्रिय नहीं हैं लेकिन पति के चुनाव अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं और जनता के बीच मजबूत उपस्थिति दर्ज कराती हैं।

Image credits: instagram/ samratchoudharybjp
Hindi

सम्राट चौधरी के चुनाव प्रचार में निभाया अहम रोल

बिहार चुनाव के दौरान सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी ने मुंगेर और तारापुर क्षेत्रों में जमकर प्रचार किया। उनके भाषण और जनसंपर्क के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए।

Image credits: instagram/ samratchoudharybjp
Hindi

सम्राट चौधरी और ममता कुमारी के बच्चे

बिहार के नए CM सम्राट चौधरी और ममता कुमारी के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। ममता अपने प्रोफेशन के साथ-साथ परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों को भी संतुलित तरीके से संभालती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी की संपत्ति

चुनावी हलफनामे के मुताबिक सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी के नाम लगभग 28 लाख रुपये की संपत्ति है, जबकि पूरे परिवार के पास करोड़ों की कुल संपत्ति दर्ज की गई है।

Image credits: Getty
Hindi

सम्राट चौधरी की सफलता के पीछे की मजबूत स्तंभ हैं पत्नी ममता कुमारी

सम्राट चौधरी के उतार-चढ़ाव भरे राजनीतिक करियर में ममता कुमारी हमेशा उनकी ताकत बनी रहीं, एक साथी, सलाहकार और प्रेरणा के रूप में उनकी अहम भूमिका रही है।

Image credits: Getty

AI Skills: पीछे रह जाएंगे अगर नहीं सीखी ये 5 AI स्किल्स, तेजी से हो रही वायरल

Samrat Chaudhary Education: कितने पढ़े-लिखे हैं सम्राट चौधरी, बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

Abroad Careers: विदेश में नौकरी+शानदार लाइफ, ये देश हैं 2026 के सुपरहिट ऑप्शन

Anant Ambani Birthday: रिलायंस में क्या करते हैं अनंत अंबानी? जानिए कितना पावर और पैसा