Hindi

वो फिल्म, जिससे 17 साल बाद भी सालाना लाखों रुपए कमा रहे अनिल कपूर

Hindi

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से 17 साल बाद भी मिल रही कमाई

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 2008 की ऑस्कर जीतने वाली फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से उन्हें आज भी पैसे मिलते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

अनिल कपूर ने कहां किया यह खुलासा?

दिल्ली में हुई India Today Conclave 2026 में अनिल कपूर ने यह बात साझा की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उनके करियर पर गहरा असर डाला।

Image credits: Getty
Hindi

अनिल कपूर बोले- कल ही मिला पे-चेक

अनिल कपूर ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत भावुक पल है। डेढ़ दशक से ज्यादा समय हो गया है और कल फिर मुझे ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए पे-चेक मिला।"

Image credits: Getty
Hindi

अनिल कपूर को कितनी रकम मिली?

69 साल के एक्टर ने बताया, "कल मुझे 3000 पाउंड मिले। मैं अपने सारे टैक्स देता हूं, इसलिए यह बता सकता हूं।" बता दें कि 3000 पाउंड इंडियन करेंसी में लगभग 3.68 लाख रुपए होता है।

Image credits: Getty
Hindi

अनिल कपूर बन गए 'मिलियनेयर'

अनिल कपूर ने कहा, “कुल मिलाकर मुझे लगभग आधा मिलियन पाउंड मिलने वाले हैं। इसलिए मैं मिलियनेयर बन गया हूं। मैंने यह नहीं मांगा था, उन्होंने खुद दिया।”

Image credits: Getty
Hindi

अनिल कपूर ने बिना फीस की थी फिल्म

अनिल ने बताया कि उन्होंने फिल्म मुफ्त में की थी। बकौल कपूर, “उन्होंने कहा कि वे मेरी फीस अफोर्ड नहीं कर सकते। मैंने कहा—क्या मैंने पैसे मांगे? मैं यह फिल्म मुफ्त में कर लूंगा।”

Image credits: Getty
Hindi

ऑस्कर जीत चुकी है फिल्म

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ का निर्देशन डैनी बॉयल ने किया था। फिल्म ने दुनियाभर में बड़ी सफलता हासिल की और 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते।

Image credits: Getty
Hindi

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में अनिल कपूर का किरदार

फिल्म में देव पटेल लीड रोल में थे। अनिल कपूर ने गेम शो होस्ट प्रेम कुमार की भूमिका निभाई थी।

Image credits: Getty
Hindi

अब भी एक्टिव हैं अनिल कपूर

69 साल के अनिल कपूर आज भी फिल्मों और OTT पर सक्रिय हैं। हाल ही में वे फिल्म ‘सुबेदार’ में नजर आए।

Image credits: Getty
Hindi

अनिल कपूर की सफलता का राज

अनिल कपूर का मानना है कि सीखते रहना और नए प्रयोग करना उन्हें आज भी प्रासंगिक बनाए हुए है।

Image credits: Getty

YRKKH की मायरा अर्शिया शर्मा की फीस कितनी? 15 की उम्र में इतनी संपत्ति

मोनालिसा की अदाओं ने बनाया दीवाना, वायरल ये लुक्स

Monalisa का वन शोल्डर फ्लोरल ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज, वायरल हुआ लुक

Monalisa का रॉयल ब्लू ड्रेस में ग्लैमरस लुक,फैंस बोले- गर्दा उड़ा दिया