भोजपुरी में बॉलीवुड मूवी के खूब रीमेक बनाए जाते हैं। यहां हम भोजपुरी में सुपरहिट हुए 5 फिल्मों की रीमेक के बारे में बता रहे हैं।
बॉर्डर 2 की शुरुआत हो गई है, वहीं सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ स्टारर ‘बॉर्डर’ का भोजपुरी रीमेक बना था। निरहुआ ने सनी देओल वाला किरदार निभाया था।
‘गदर’ में सनी देओल तो इसके भोजपुरी रीमेक में पवन सिंह ने दमदार किरदार अदा किया था।
अनिल कपूर और श्रीदेवी की ‘बेटा’ मूवी को भोजपुरी में रीमेक बनाया गया था। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लीड रोल निभाया था।
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की बागी मूवी का भोजपुरी रीमेक बनाया गया, इसमें खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी लीड रोल में दिखे थे।
गोविंदा और करिश्मा कपूर को जब कॉपी करने की बात आई तो निरहुआ और आम्रपाली दुबे फर्स्ट च्वाइस बन गए. राज बाबू के रीमेक ने भोजपुरी में तहलका मचा दिया था।