पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार हैं, हर महीने उनके 2 से तीन गाने तो रिलीज हो ही जाते हैं।
खेसारी लाल यादव भी फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो में अपना नया फ्लेवर लेकर आते रहते हैं।
साल 2025 के लिए पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने न्यू सॉन्ग लेकर आ रहे हैं। इसमें संक्राति और फगुआ के खूब सारे रंग बिखरेंगे।
समर सिंह और नम्रता मल्ला के कई गाने साल 2024 में धमाल मचा चुके हैं। वहीं 2025 के लिए उनकी लाइन अप तैयार है।
साल 2024 में रितेश पांडे ने भी अपनी फिल्मों और गानों से दर्शकों को एंटरटेन किया है।
रितेश पांडे के हैलो कौन ने तो 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ के फसल फिल्म के महरून साड़ी ने 23 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं।
2024 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से बीजेपी के उम्मीदवार थे। प्रचार में व्यस्त होने की वजह से उनके कम गाने और फिल्में रिलीज हुई थीं।
2025 में दिनेश लाल यादव एक बार फिर उसी जोश औऱ जुनून के साथ बेहतरीन गानों के साथ तैयार है। इस महीने उनके कई गाने रिलीज हो सकते हैं।
दिनेश लाल यादव अपनी बेस्ट पार्टनर आम्रपाली दुबे के साथ नए प्रोजेक्ट में व्यस्ता है, इस होली तो वे कई रंग बिखेरेंगे ।