Bollywood

इन 6 स्टार के लिए सबसे लकी रहा 2023, 2 महाडिजास्टर एक्टर बने सुपरहीरो

Image credits: instagram

2023 में बॉलीवुड का जलवा

2023 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे ज्यादा लकी रहा। इस साल कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस हिला दिया। सबसे ज्यादा कमाल फिल्म पठान-जवान और एनिमल ने किया।

Image credits: instagram

देओल्स छा गए बॉक्स ऑफिस पर

2023 देओल्स यानी सनी-बॉबी के लिए के लिए सबसे ज्यादा लकी रहा। सनी देओल गदर 2 से सालों बाद बॉक्स ऑफिस के हीरो बन गए।

Image credits: instagram

FLOP बॉबी देओल बने सुपरहीरो

अपने करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप देने वाले बॉबी देओल इस साल सुपरहीरो बन गए। फिल्म एनिमल में सिर्फ कैमियो कर बॉबी ने सारी महफि लूट ली।

Image credits: instagram

बॉबी देओल की एनिमल सबसे कमाऊ फिल्म

आपको बता दें कि बॉबी देओल के करियर की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म एनिमल बन गई है। इस फिल्म ने 850 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

Image credits: instagram

डिजास्टार प्रभास हुए HIT

2017 के बाद लगातार फ्लॉप दे रहे साउथ एक्टर प्रभास के लिए साल 2023 जाते-जाते लकी साबित हुआ। उनकी हालिया रिलीज सलार बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। सलार 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

Image credits: instagram

शाहरुख खान सुपरस्टार

2018 में आई फिल्म जीरो के महाडिजास्टर होने के बाद शाहरुख खान किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। 2023 में उनकी 2 फिल्मों ने पूरा बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया।

Image credits: instagram

शाहरुख खान की पठान-जवान

2023 में आई शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई। पठान ने 1050 करोड़ कमाए। वहीं, जवान ने भी जलवा दिखाया और 1148.32 करोड़ कमाए।

Image credits: instagram

72 साल के रजनीकांत का जलवा कायम

72 साल के एक्टर रजनीकांत इस उम्र में भी बॉक्स ऑफिस हिलाने का दम रखते हैं। इस साल आई जेलर ने 610 करोड़ का कलेक्शन कर रजनीकांत का जलवा दिखाया।

Image credits: instagram

बॉक्स ऑफिस पर टाइगर सलमान खान

2019 के बाद एक हिट को तरस रहे सलमान खान के लिए भी 2023 अच्छा रहा। फिल्म टाइगर 3 से बॉक्स ऑफिस पर जलवा लौटा। फिल्म ने 466.63 करोड़ का बिजनेस किया।

Image credits: instagram