Bollywood

इन 10 फिल्मों को 100 Cr कमाने में छूटा पसीना, 1 को लगे 37 दिन

Image credits: Our own

1. अजय देवगन की शैतान

अजय देवगन की फिल्म शैतान 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई हैं। फिल्म को 100 करोड़ कमाने में 10 दिन लगे। ऐसी और भी फिल्में हैं, जिनके सौ करोड़ कमाने में पसीने छूट गए। 

Image credits: instagram

2. अक्षय कुमार की हॉलीडे

अक्षय कुमार की फिल्म हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में 15 दिन लगे थे। फिल्म 2014 में आई थी।

Image credits: instagram

3. रणबीर कपूर की बर्फी

2012 में आई रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में 17 दिन लगे थे। 

Image credits: instagram

4. अजय देवगन की रेड

अजय देवगन की फिल्म रेड 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म को 100 करोड़ कमाने में तकरीबन 22 दिन लगे थे।

Image credits: instagram

5. रितेश देशमुख की ग्रैंड मस्ती

रितेश देशमुख की फिल्म ग्रैंड मस्ती 2013 में आई थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने 24 दिन का वक्त लगा था। 

Image credits: instagram

6. फरहान अख्तर की भाग मिल्खा भाग

2013 में आई फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग को बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। फिल्म ने 24 दिन में 100 करोड़ कमाए थे।

Image credits: instagram

7. कार्तिक आर्यन की सोनू के टीटू की स्वीटी

2018 में आई कार्तिक आर्यन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी को 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में करीब 25 दिन लगे थे। 

Image credits: instagram

8. आलिया भट्ट की 2 स्टेट्स

आलिया भट्ट-अर्जुन कपूर की 2014 में आई फिल्म 2 स्टेट्स ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था। हालांकि, फिल्म को 100 करोड़ कमाने में 28 दिन का समय लगा था।

Image credits: instagram

9. अजय देवगन की शिवाय

2016 में आई अजय देवगन की फिल्म शिवाय को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में तगड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। फिल्म ने 31 में 100 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Image credits: instagram

10. अजय देवगन की सिंघम

2011 में आई अजय देवगन की फिल्म सिंघम को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। फिल्म को 100 करोड़ कमाने 37 दिन लगे थे।

Image credits: instagram