क्या Akshay Kumar का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म, ऐसे समझे पूरा गणित
Bollywood Apr 22 2024
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
अक्षय कुमार की हालत खस्ता
अक्षय कुमार 2021 से लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रहे हैं। 3 साल में उन्होंने करीब 12 फिल्मों में काम किया और इनमें से 10 फ्लॉप और डिजास्टार साबित हुईं।
Image credits: instagram
Hindi
क्या होगा अक्षय कुमार का
अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या अक्षय के करियर पर फुल स्टॉप लगने वाला है। हालांकि, 2024 में उनकी 9 फिल्में रिलीज होगी।
Image credits: instagram
Hindi
2021 से अक्षय कुमार का खराब रिकॉर्ड
अक्षय कुमार का पोस्ट कोविड के बाद से बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बिगड़ गया। 2021 में आई बेल बॉटम, सूर्यवंशी और अतरंगी रे में से दो फिल्में फ्लॉप रही।
Image credits: instagram
Hindi
अक्षय कुमार का 2022 सबसे बुरा साल
अक्षय कुमार का 2022 सबसे बुरा साल रहा। इस दौरान बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रामसेतु, रक्षाबंधन, कठपुतली जैसी फ्लॉप और डिजास्टर फिल्में आईं।
Image credits: instagram
Hindi
अक्षय कुमार ने 2023 में दी 2 FLOP
अक्षय कुमार ने 2023 में 3 फिल्में सेल्फी, ओएमजी 2 और मिशन रानीगंज में काम किया। इनमें से OMG 2 को छोड़ दोनों फिल्में डिजास्टर साबित हुईं।
Image credits: instagram
Hindi
अक्षय कुमार की 2024 की शुरुआत अच्छी नहीं
अक्षय कुमार के लिए 2024 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इस साल उनकी पहली रिलीज बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर ढेर होती नजर आ रही है।
Image credits: instagram
Hindi
लागत का आधा भी नहीं कमा पाई बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को 350 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म की 11 दिन हो चुके हैं और यह अभी तक अपनी लागत का आधा भी नहीं पाई है।
Image credits: instagram
Hindi
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो वे सरफिरा, सिंघम अगेन, स्काई फोर्स, वेकलम 3, शंकरा, हेरा फेरी 3 में इस साल नजर आएंगे।