अक्षय कुमार का सबसे लकी टाइटल, जिसपर बनीं 8 फिल्में, सबने मचाया कोहराम
Bollywood Jan 30 2025
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
अक्षय कुमार का लकी टाइटल
फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार के लिए सबसे लकी टाइटल रहा "खिलाड़ी", जिसपर 8 फिल्में बनी और हिट रही। इन्हीं फिल्मों की वजह से अक्षय को खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता है।
Image credits: instagram
Hindi
1. खिलाड़ी टाइटल की पहली फिल्म
अक्षय कुमार की खिलाड़ी टाइटल की सबसे पहली फिल्म थी खिलाड़ी, जो 1992 में आई थी। इसने अक्षय को रातोंरात स्टार बना दिया था। 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 6 करोड़ कमाए थे।
Image credits: instagram
Hindi
2. फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी
1994 में आई अक्षय कुमार की फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी। 3.25 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 13.84 करोड़ का बिजनेस किया था।
Image credits: instagram
Hindi
3. फिल्म सबसे बड़ा खिलाड़ी
अक्षय कुमार की 1995 में आई फिल्म सबसे बड़ा खिलाड़ी भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। 4 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 16.05 करोड़ कमाए थे।
Image credits: instagram
Hindi
4. फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी
अक्षय कुमार की 1996 में आई फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी ब्लॉकबस्टर रही थी। 6.75 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 25.15 करोड़ कमाए थे।
Image credits: instagram
Hindi
5. फिल्म मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी
अक्षय कुमार की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी 1997 में आई थी और हिट रही। 5.75 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 16.75 करोड़ का कारोबार किया था।
Image credits: instagram
Hindi
6. फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी
अक्षय कुमार की फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी 1999 में आई थी। इस फिल्म का बजट 7.5 करोड़ था और इसने 33 करोड़ कमाए थे।
Image credits: instagram
Hindi
7. फिल्म खिलाड़ी 420
2000 में आई अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 420 भी हिट रही। 8 करोड़ बजट में बनी फिल्म ने 10.20 करोड़ का बिजनेस किया था
Image credits: instagram
Hindi
8. फिल्म खिलाड़ी 786
अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। 2012 में आई इस फिल्म का बजट 63 करोड़ था और इसने 107 करोड़ का कारोबार किया था।