Bollywood

7 एक्टर्स, किसी ने 56 किसी ने 60 तो किसी ने 70 की उम्र में की शादी

Image credits: Twitter

56 की उम्र में शादी के बंधन में बंधे अरबाज़ खान

56 साल के अरबाज़ खान ने मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान से दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी की रस्में 24 दिसंबर को उनकी बहन अर्पिता खान के घर पूरी हुईं। उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा रहीं।

Image credits: Twitter

आशीष विद्यार्थी ने 60 की उम्र में चुनी हमसफ़र

आशीष विद्यार्थी ने इसी साल 25 मई को रुपाली बरुआ से दूसरी शादी की। वे 60 साल के हैं। उनकी पहली शादी राजोशी विद्यार्थी से हुई थी।

Image credits: Twitter

कबीर बेदी 70 की उम्र में शादी के बंधन में बंधे

कबीर बेदी ने 2016 में 70 की उम्र में परवीन दोसांझ से चौथी शादी की। उनकी पहली तीन पत्नियां प्रोतिमा गौरी, सुसान हम्फ्रेज और निक्की रहीं।

Image credits: Twitter

सुहासिनी मुले ने 60 की उम्र में बसाया घर

2011 में जब एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने फिजिसिस्ट अतुल गुर्टु से शादी की, तब उनकी उम्र 60 साल थी।

Image credits: Twitter

50 की उम्र में नीना गुप्ता ने की शादी

2008 में नीना गुप्ता ने जब विवेक मेहरा से शादी की, तब वे 50 साल की थीं। 80s में वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स संग उनका अफेयर था। दोनों की मसाबा नाम की बेटी भी है।

Image credits: Twitter

60 की उम्र में हुई नरेश बाबू की शादी

साउथ इंडियन एक्टर नरेश बाबू ने इसी साल पवित्रा लोकेश संग चौथी शादी की। उनकी पहली तीन पत्नियां डांस मास्टर श्रीनू की बेटी, सुप्रिया और राम्या रघुपति रहीं।

Image credits: Twitter

समीना अहमद का दूसरा निकाह 70 की उम्र में हुई

पाकिस्तानी एक्ट्रेस समीना अहमद ने 2020 में एक्टर मंजूर सहबई से दूसरा निकाह किया, तब वे 70 साल की थीं। उनके पहले पति फिल्ममेकर फरिउद्दीन अहमद रहे।

Image credits: Twitter