Bollywood
एक इंटरव्यू के दौरान bjp उम्मीदवार हेमा मालिनी ने अपने राजनीतिक करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की है। ड्रीम गर्ल ने बताया कि उनके पति धर्मेंद्र इससे सहमत नहीं थे।
BJP प्रत्याशी हेमा मालिनी तीसरी बार मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें जनता का सपोर्ट भी मिल रहा है।
ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ने अपने शुरुआती पॉलिटिकल करियर के बारे में खुलकर बातें की हैं।
हेमा मालिनी ने बताया कि उनके पति और लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र को उनका राजनीति में जाना बिल्कुल पसंद नहीं था।
हेमा ने कहा कि “धरमजी को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इलेक्शन नहीं लड़ूं क्योंकि यह बहुत मुश्किल काम है।
धर्मेंद्र की बात को उन्होंने गंभीरता से लिया, इलेक्शन को एक चैलेंज की तरह एक्सेप्ट किया, फिर चुनाव की तैयारी में जुट गईं।
हेमा मालिनी ने अपने राजनीतिक करियर के बारे में बात करते हुए दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना को भी याद किया, कैसे उन्होंने पॉलिटिक्स के बारे में उनकी इंफर्मेशन को दुरस्त किया।
हेमा मालिनी ने बताया कि एक बार विनोद खन्ना उन्हें अपने साथ इलेक्शन कैंपेन में ले गए थे। इतनी भीड़ देखकर वे चौंक गईं थी।
विनोद खन्ना ने हेमा मालिनी को भाषण की कला सिखाई, लोगों के बीच खुद को पेश करने के बारे में उन्होंने जाना, समझा। इसके बाद पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री करना आसान हो गई।