Bollywood

आज के दिन रिलीज हुईं ये 10 हिंदी फ़िल्में, 9 पांच करोड़ के नीचे सिमटीं

Image credits: Facebook

द जेंटलमैन (फ्लॉप)

चिरंजीवी स्टारर यह फिल्म 18 नवम्बर 994 को रिलीज हुई थी। 3.5 करोड़ में बनी इस फिल्म ने उस वक्त 4.60 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।

Image credits: Facebook

एक खिलाड़ी एक हसीना (फ्लॉप)

18 नवम्बर 2005 को रिलीज हुई इस फिल्म फरदीन खान, कोएना मित्रा और फ़िरोज़ खान जैसे स्टार्स थे। फिल्म का बजट 5.75 करोड़ रुपए था, जबकि यह 4.73 करोड़ के कलेक्शन पर सिमट गई थी।

Image credits: Facebook

ताज महल (डिजास्टर)

जुल्फी सैयद, सोनिया जहान और कबीर बेदी जैसे स्टार्स से सजी यह फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी थी। 18 नवम्बर 2005 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 1.47 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Facebook

सितम (डिजास्टर)

18 नवम्बर 2005 को रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 1.25 करोड़ रुपए था, जबकि इसने महज 12.25 लाख रुपए की कमाई की थी। फिल्म में किरण जनजानी और तारा शर्मा जैसे स्टार्स ने काम किया था।

Image credits: Facebook

याद रखेंगे आप (डिजास्टर)

विश्वरूप रॉय चौधरी और सोनाली गोस्वामी जैसे स्टार्स वाली यह फिल्म 18 नवम्बर 2005 को रिलीज हुई थी। 15 लाख रुपए में बनी यह फिल्म 2.25 लाख रुपए ही कमा पाई थी।

Image credits: Facebook

शक्ल पे मत जा (डिजास्टर)

4 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने 50.40 लाख रुपए कमाए थे। 18 नवम्बर 2011 को रिलीज हुई इस फिल्म में शुभ, चित्रक बंदोपाध्य और हर्ष पारिख जैसे एक्टर्स ने काम किया था।

Image credits: Facebook

ना जाने कबसे (डिजास्टर)

महज 5.35 लाख कमाने वाली इस फिल्म का बजट 3 करोड़ रुपए था। 18 नवम्बर 2011 को रिलीज हुई इस फिल्म में गैरी गिल और अमृता प्रकाश जैसे स्टार्स की अहम् भूमिका थी।

Image credits: Facebook

हु इज देयर? कौन है वह? (डिजास्टर)

यह फिल्म 18 नवम्बर 2011 को रिलीज हुई और इसमें राजवीर सिंह, कल्पना माथुर की मुख्य भूमिका थी। लगभग 1.75 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म 21.05 लाख रुपए पर ढेर हो गई थी।

Image credits: Facebook

तुम बिन 2 (फ्लॉप)

नेहा शर्मा, आदित्य सील, अशीम गुलाटी और मेहर विज स्टारर इस फिल्म का बजट 16 करोड़ रुपए था  और इसने 4.13 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म 18 नवम्बर 2016 को रिलीज हुई थी।

Image credits: Facebook

फोर्स 2 (फ्लॉप)

18 नवम्बर 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 41 करोड़ रुपए था, जबकि इसकी कमाई 31.92 करोड़ रुपए रही थी। फिल्म में जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका थी।

Image credits: Facebook