Bollywood
परिणीति चोपड़ा ने आप सांसद राघव चड्ढा से 24 सितंबर 2023 को शादी की थी। ऐसे में दोनों की साथ में यह पहली दिवाली होगी।
अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी, 2023 को क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी। अब शादी के बाद दोनों धूम-धाम से दिवाली साथ में मनाएंगे।
साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर 2022 में सोहेल कथूरिया से शादी की थी। सोहेल के साथ उनकी यह पहली दिवाली होगी।
सोनाली सहगल ने 7 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी की थी। इस वजह से वो पहली बार यह त्योहार मनाएंगी।
कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर में सिद्धार्थ मल्होत्रा से सात फेरे लिए थे। ऐसे में दोनों की साथ में पहली दिवाली होगी।
स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी, 2023 को समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की थी। ऐसे में वो भी इस बार पहली बार दिवाली सेलिब्रेट करेंगी।
शिवालिका ओबेरॉय ने भी 2023 फरवरी में अभिषेक पाठक से शादी की थी। इस साल वे पहली बार साथ में दिवाली की पूजा करेंगी।