बॉलीवुड का मोस्ट हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन 51 साल के हो गए हैं। 1974 में मुंबई में जन्में ऋतिक ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
ऋतिक रोशन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जन्मदिन पर आपको उनकी सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ऋतिक रोशन HRX फिटनेस ब्रांड के को-ओनर है। इस ब्रांड की अनुमानित कीमत लगभग 1000 करोड़ है। उनकी स्पोर्ट्सवेयर क्लोदिंग कंपनी भी है, जिसकी ब्रैंड वैल्यू 200 करोड़ है।
ऋतिक रोशन का जुहू में डुप्लेक्स पेंटहाउस है, जिसकी कीमत 100 करोड़ है। वहीं,जूहू वर्सोवा में भी उनका एक और पेंटहाउस है, जो 67.5 करोड़ का है।
जुहू में ही ऋतिक रोशन का एक लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 32 करोड़ है। वहीं, लोनावला में उनका एक फार्महाउस, जो तकरीबन 7 एकड़ में फैला हुआ है।
ऋतिक रोशन 10 महंगी गाड़ियां को मालिक हैं। उनके पास 7 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट सीरिज 2, इसके अलावा उनके पास ऑडी, मर्सिडीज और पॉर्शे सहित ब्रांडेड गाड़ियां हैं।
ऋतिक रोशन के पास एक शानदार डिजाइनर वैनिटी वैन है। इसे उन्होंने खुद अपने हिसाब से मोडिफाई करवाया है। इसकी कीमत 3 करोड़ है।
ऋतिक रोशन के पास घड़ियों का कलेक्शन है। उनके पास 7 लाख की रोलेक्स सबमरीनेर डेट घड़ी है। इसके अलावा उनके पास कार्टियर, राडो और जेजेर लुकूल्टर जैसे ब्रांड्स की घड़ियों भी हैं।