Bollywood

योग से इतनी FIT हुई ये 10 एक्ट्रेसेस, 60 पार 3 को देख घूम जाएगा माथा

Image credits: instagram

1. हेमा मालिनी

हेमा मालिनी का फिगर और चमकती स्किन को देखकर ये अंदाज नहीं लगाया जा सकता कि वे 75 साल की है। उन्होंने अपनी बॉडी को एकदम स्लिम रखा है। ये सब है क्लासिकल डांस और योग की वजह से।

Image credits: instagram

2. नीतू सिंह

65 साल की नीतू सिंह इस उम्र में भी एकदम फीट हैं। इन सबके पीछे है योगाभ्यास। वे कई सालों से योग कर रही है ताकि खुद की हेल्थ को परफैक्ट बनाएं रखें।

Image credits: instagram

3. रेखा

69 साल की रेखा ने योग के जरिए खुद को इतना फीट बना रखा है कि उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र नहीं बता सकता। बता दें कि रेखा भी योग से दिन की शुरुआत करती हैं।

Image credits: instagram

4. ऐश्वर्या राय बच्चन

50 साल की ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी योग के जरिए अपनी बॉडी को टोन्ड और परफैक्ट बनाकर रखा है। वे जिम जाकर एक्सरसाइज करने के बजाए योग करना पसंद करतीं हैं।

Image credits: instagram

5. मलाइका अरोड़ा

50 साल की मलाइका अरोड़ा की परफैक्ट बॉडी देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। वे जिम में वर्कआउट करने के साथ योगा भी करतीं हैं।

Image credits: instagram

6. शिल्पा शेट्टी

49 साल की शिल्पा शेट्टी ने योग से खुद को फिट और फाइन बना रखा है। वे खुद तो योग करतीं ही हैं साथ ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों भी योग करने की सलाह देतीं हैं।

Image credits: instagram

7. करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर 49 साल की है और उनका टोन फिगर देखकर सभी को आश्चर्य होता है। करिश्मा रेग्यूलर योग करतीं हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल जीती हैं। 

Image credits: instagram

8. करीना कपूर

43 साल की करीना कपूर दिन की शुरुआत योग से करतीं हैं। उनके लिए कहा जाता है कि वे अपनी फिटनेस से तौी समझौता नहीं करती है। बता दें कि योग के जरिए ही करीना ने जीरो साइज फिगर पाया था।

Image credits: instagram

9. सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन 48 साल की हैं और योग करके उन्होंने खुद को फिट बनाकर रखा है। उनके फिगर और टोन बॉडी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

Image credits: instagram

10. बिपाशा बसु

बिपाशा बसु ने योग के जरिए ही अपना फिगर को मेंटेन करके रखा है। वे जिम में वर्कआउट करने के लिए रोज योगा भी करतीं हैं। बता दें कि बिपाशा 45 साल की हैं।

Image credits: instagram