Bollywood

अबतक की 10 सबसे महंगी फिल्में, 4 रही महाडिजास्टर, करोड़ों गए पानी में

Image credits: stockPhoto

Kalki 2898 AD

प्रभास की Kalki 2898 AD को 600 करोड़ के बजट में तैयार किया है। फिल्म 27 जून को रिलीज हो रही है। जानते हैं Kalki 2898 AD के अलावा देश की सबसे महंगी फिल्मों के बारे में।

Image credits: instagram

1. RRR

राम चरण-जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर देश की महंगी फिल्मों में से एक हैं। फिल्म का बजट करीब 550 करोड़ है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1387 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।

Image credits: instagram

2. 2.0

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का बजट 600 करोड़ रुपए है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म सुपरहिट रही।

Image credits: instagram

3. ब्रह्मास्त्र

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र भी देश की महंगी फिल्मों में से एक हैं। फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 410 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म हिट रही।

Image credits: instagram

4. आदिपुरुष

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को 700 करोड़ के बजट में बनाया गया था। देश की सबसे महंगी फिल्मों में एक आदिपुरुष डिजास्टर रही। इसने 354 करोड़ का कारोबार किया था।

Image credits: instagram

5. साहो

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 350 करोड़ की इस फिल्म ने 419 करोड़ का बिजनेस किया था। 

Image credits: instagram

6. बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई। 350 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म 95 करोड़ रुपए ही कमाई पाई।

Image credits: instagram

7. ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान भी महाडिजास्टर रही। 300 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 350 करोड़ का कारोबार किया था। 

Image credits: instagram

8. जवान

शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया। 300 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 1148 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।

Image credits: instagram

9. टाइगर 3

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 को 300 करोड़ में बनाया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 467 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म हिट रही।

Image credits: instagram

10. लियो

थलापति विजय की फिल्म लियो ने रिलीज के साथ सिनेमाघरों में गदर मचाया। 300 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 620 करोड़ का तगड़ा बिजनेस किया। 

Image credits: instagram