कंगना रनोट को पड़ा सरेआम थप्पड़, इन 8 CELEBS के साथ भी हो चुकी बदसलूकी
Bollywood Jun 06 2024
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
मंडी से लड़ा था कंगना रनोट ने चुनाव
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने लोकसभा चुनाव 2024 मंडी हिमाचल प्रदेश से लड़ा। वे भाजपा की कैंडिडेट थी और उन्होंने शानदार जीत हासिल की।
Image credits: instagram
Hindi
कंगना रनोट को मारा थप्पड़
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनोट के साथ बदसलूकी हुई। उन्हें एक सीआईएसएफ की महिला कर्मी ने थप्पड़ मारा। कंगना के अलावा और भी ऐसे सेलेब्स हैं, जिनके साथ ऐसा हादसा हो चुका है।
Image credits: instagram
Hindi
सलमान खान
2009 में नशे में धुत एक लड़की सलमान खान की प्राइवेट पार्टी में घुस गई और उसने सभी के सामने उन्हें थप्पड़ मारा था। हालांकि, हादसा कैमरे में कैद नहीं हुआ था।
Image credits: instagram
Hindi
रवीना टंडन
रवीना टंडन के साथ मुंबई में धक्का-मुक्की का मामला सामने आया था। कुछ लोगों ने रवीना पर नशे में होने का इल्जाम भी लगाया। हालांकि, मुंबई पुलिस का कहना था कि वे नशे में नहीं थी।
Image credits: instagram
Hindi
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह को भी सरेआम थप्पड़ पड़ चुका है। एक इवेंट के दौरान फैन ने रणवीर को थप्पड़ मार दिया था।
Image credits: instagram
Hindi
गौहर खान
2014 में एक रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान 1 व्यक्ति ने गौहर खान को थप्पड़ मारा था। वे फूट फूटकर रोने लगी थीं। बाद में उस व्यक्ति पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप लगे थे।
Image credits: instagram
Hindi
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत भी थप्पड़ का शिकार हो चुकी हैं। 2016 में मल्लिका पेरिस में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपार्टमेंट में थीं। तभी मास्क लगाए तीन अज्ञात लोग आए और उनकी पिटाई कर दी थी।
Image credits: instagram
Hindi
करन सिंह ग्रोवर
करन सिंह ग्रोवर को भी थप्पड़ पड़ चुका है। ये थप्पड़ किसी और ने नहीं बल्कि उन्हीं की पूर्व पत्नी जेनिफर विंगेट ने मारा था।
Image credits: instagram
Hindi
आदित्य नारायण
आदित्य नारायण को भी एक लड़की ने सरेआम थप्पड़ मारा था। पब में एक पार्टी के दौरान नशे में धुत लड़की ने आदित्य के साथ ऐसे हरकत की थी।