Bollywood

जानिए अर्जुन कपूर के ब्रेकअप का सच? मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी!

Image credits: Instagram

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप?

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। उन्होंने आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया है।

Image credits: Instagram

क्या मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप वाकई हुआ है?

ख़बरें आने के बाद लोगों के जेहन में बस एक ही सवाल है कि क्या अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप वाकई हुआ है या फिर यह महज कोरी अफवाह है? इस पर खुद मलाइका की मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image credits: Instagram

ब्रेकअप की ख़बरों पर मलाइका अरोड़ा की मैनेजर ने आखिर क्या कहा?

मलाइका की मैनेजर ने इंडिया टुडे से उनके ब्रेकअप की ख़बरों को महज कोरी अफवाह बताया है। उन्होंने कहा, "नहीं, नहीं, सब अफवाह है।" उनका बयान यही बताता है कि वे अब भी रिश्ते में हैं।

Image credits: Instagram

मलाइका-अर्जुन के ब्रेकअप को लेकर क्या खबर है?

पिंकविला ने मलाइक-अर्जुन के ब्रेकअप की खबर देते हुए लिखा था कि दोनों के बीच खास रिश्ता है और आगे भी वे दोनों एक-दूसरे को दिन में खास जगह देते रहेंगे।

Image credits: Instagram

अर्जुन-मलाइका ने ब्रेकअप पर चुप्पी साधने का फैसला लिया है

इसी रिपोर्ट में यह भी लिखा था कि दोनों ने ब्रेकअप के मामले में सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखने का फैसला लिया। दोनों को किसी को अपने रिश्ते के बारे में डिस्कशन की इजाज़त नहीं देना चाहते।

Image credits: Instagram

मलाइका-अर्जुन के बीच कोई खटास नहीं!

रिपोर्ट के मुताबिक़, दुर्भाग्य से उनके बीच सब ख़त्म हो गया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनके बीच किसी तरह की खटास है। दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

Image credits: Instagram

पहले भी आ चुकी अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की खबर

पिछले साल भी मलाइका और अर्जुन की खबर मीडिया में आई थी। दावा किया गया था कि अर्जुन का एक्ट्रेस कुशा कपिला से अफेयर है, जिसके चलते वे मलाइका से अलग हो गए हैं।

Image credits: Instagram

कुशा कपिला ने किया था ख़बरों का खंडन

अर्जुन संग अफेयर की ख़बरों का खुद कुशा कपिला ने खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि वे रोज़ अपने बारे में अफवाह पढ़ती हैं और उन्हें डर लगता है कि कहीं उनकी मम्मी ये सब ना पढ़ ले।

Image credits: Instagram

6 साल से रिलेशनशिप में हैं अर्जुन-मलाइका

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते 6 साल से रिश्ते में हैं। 2018 में एक फैशन शो के दौरान उनके अफेयर की ख़बरें आनी शुरू हुई थीं और 2019 में कपल ने इसकी पुष्टि कर दी थी।

Image credits: Instagram