Hindi

परिणीति चोपड़ा ने खोला सफल शादी का राज, बोलीं- वो पॉलिटिशियन है...

Hindi

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सक्सेसफुल मैरिज लाइफ

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ अपनी सफल शादी का राज खोला है।

Image credits: Facebook
Hindi

क्या है परिणीति चोपड़ा की सक्सेसफुल शादी का सीक्रेट?

परिणीति ने कहा, "मैं हूं एक्टर, वो है पॉलिटिशियन। उसको बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं पता और मुझे पॉलिटिक्स के बारे में कुछ नहीं पता। इससे हमारी मैरिज बहुत अच्छी चल रही है।"

Image credits: Facebook
Hindi

रिणीति चोपड़ा ने यह बयान आखिर कहां दिया?

दरअसल, परिणीति चोपड़ा हाल ही में गुजरात के वड़ोदरा में एक इवेंट में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान उनकी एक फैन ने उनसे उनकी सफल शादी के पीछे का राज पूछा था।

Image credits: Facebook
Hindi

सितम्बर में हुई परिणीति चोपड़ा की शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को अभी दो महीने ही बीते हैं। उन्होंने 24 सितम्बर 2023 को उदयपुर, राजस्थान के होटल द लीला पैलेस में शादी की थी।

Image credits: Facebook
Hindi

परिणीति-राघव ने इसी साल डेट करना शुरू किया

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अफेयर की ख़बरें इसी साल मार्च में आनी शुरू हुई थीं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था। मई 2023 में उन्होंने सगाई कर ली थी।

Image credits: Facebook
Hindi

परिणीति चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा पिछली बार अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन रानीगंज' में दिखाई दी थीं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' 2024 में रिलीज होगी।

Image Credits: Facebook