प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले भारत आई थीं और अब उन्होंने हैदराबाद के एक मंदिर में अपनी सुबह की यात्रा की एक झलक शेयर की है।
हैदराबाद के मंदिर पहुंचने के एसएस राजामौली और महेश बाबू की एसएसएमबी 29 का हिस्सा होने की अफवाहें तेज हो गई हैं।
शुक्रवार को, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर सुबह 6 बजे घने कोहरे में मंदिर की यात्रा करते हुए अपना एक वीडियो और तस्वीरें शेयर की है।
प्रियंका चोपड़ा की मंदिर में आरती करते हुए, स्तंभ के सामने उनकी तस्वीर भी सामने आई हैं। एक्ट्रेस ने माथे पर लाल और सफेद तिलक लगाया है।
प्रियंका चोपड़ा ने पिंक सूट पहने हुए, आरती की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिससे पता चलता है कि उन्होंने भगवान शिव के मंदिर का दौरा किया था।
प्रियंका चोपड़ा ने तेलंगाना के चिलकुर बालाजी मंदिर की अपनी हालिया यात्रा की तस्वीरें भी शेयर की थीं। बीते दो-तीन दिन से वे लगातार मंदिरों में दर्शनों के लिए पहुंच रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर में मंदिर से मिली एक सफेद फूलों की माला की तस्वीर शेयर की हैं।