Hindi

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण में ज्यादा अमीर कौन,कपल के पास 8 महंगी चीजें

Hindi

39 साल के हुए रणवीर सिंह

रणवीर सिंह 39 साल के हो गए हैं। 1985 में मुंबई में जन्म रणवीर की लग्जरी लाइफस्टाइल से सब वाकिफ हैं। रणवीर करोड़ों की दौलत के मालिक है। आइए, जानते हैं उनके बारे में…

Image credits: instagram
Hindi

रणवीर सिंह की प्रॉपर्टी

रणवीर सिंह 334 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। हालांकि, उनकी दौलत की तुलना पत्नी की संपत्ति से करें तो ये कम है। दीपिका पादुकोण 500 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

Image credits: instagram
Hindi

रणवीर-दीपिका के पास महंगी चीजें

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के पास ऐसी कई महंगी चीजें है, जिनकी कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। बता दें कि कपल के पास 119 करोड़ का बंगला है।

Image credits: instagram
Hindi

रणवीर-दीपिका के घर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पास मुंबई, अलीबाग से लेकर गोवा तक में कई घर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इन घरों की कीमत तकरीबन 100 करोड़ से ज्यादा है।

Image credits: instagram
Hindi

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण कार कलेक्शन

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के पास एस्टन मार्टिन रैपिड एस, ऑडी क्यू 5, लैंड रोवर रेंज रोवर, मर्सिडीज मेबैक जीएलएस600 सहित कई कारें है। इनकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ हैं।

Image credits: instagram
Hindi

रणवीर-दीपिका के पास कीमती घड़ियां

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के पास हीरों से जड़ी घड़ियां है। रणवीर की फ्रैंक मुलर वैनगार्ड याचिंग घड़ी 2.6 करोड़ की है। वहीं, दीपिका की टिसोट क्लासिक प्रिंस डायमंड घड़ी 8 लाख की है।

Image credits: instagram
Hindi

दीपिका पादुकोण के हैंडबैग्स

दीपिका पादुकोण के पास महंगे हैंडबैग्स का कलेक्शन है। उनके पास 8 लाख का हर्मीस बिर्किन बैग है। वहीं, उनके पास 2.52 लाख का एक फेंडी डॉटकॉम सैचेल बैग भी है।

Image credits: instagram
Hindi

रणवीर-दीपिका के डिजाइनर कपड़े

रणवीर और दीपिका दोनों के पास महंगे डिजाइनर कपड़े हैं। उनके पास लाखों रुपए की एसेसरीज भी हैं। दीपिका का एयरपोर्ट लुक देखें तो वे ट्रेंच कोट में दिखी थी, जिसकी कीमत 1.27 लाख है।

Image Credits: instagram