भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहा है।
बॉलीवुड में एक ऐसा भी फिल्म मेकर, एक्टर, डायरेक्टर हुआ है, जो देश भक्ति और सेना की ताकत को पर्दे पर दिखाता रहा है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं मनोज कुमार की, उनके होम प्रोडक्शन की ज्यादातर फिल्में देश भक्ति, अंग्रेजों के खिलाफ या फिर भारत का गुणगान करने वाली रही हैं।
मनोज कुमार अपनी फिल्मों में लीड रोल में होते थे, इनमें ज्यादातर किरदारों का नाम भारत कुमार ही हुआ करता था।
फिल्मों में भारत कुमार नाम होने की वजह से मीडिया और दर्शक उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे थे।
मनोज कुमार का घर से दिया गया नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था। दिलीप कुमार की मूवी 'शबनम' देखने के बाद उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रख लिया था।
साल 1957 में रिलीज हुई मूवी 'फ़ैशन' से मनोज कुमार ने अपनी शुरुआत की थी।
'उपकार' की रिलीज के बाद मनोज को भारत कुमार के नाम से पहचान मिल गई। इसमें उन्होंने जवान और किसान दोनों ही किरदार निभाए थे।
साल 1992 में पद्मश्री, साल 2015 में दादा साहेब फ़ाल्के अवॉर्ड से मनोज कुमार को सम्मानित किया गया था।