रोहित शेट्टी बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर हैं, जिन्होंने एक के एक सुपरहिट फिल्में दी है। उनकी अपकमिंग फिल्मों का फैन्स इंतजार कर रहे हैं।
हाल ही में रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी सीरीज की पांचवीं किश्त लेकर आ रहे हैं।
रोहित शेट्टी ने इंटरव्यू में बताया कि गोलमाल 5 जबरदस्त कॉमेडी से भरी फिल्म होगी। इसमें अभी तक ना देखी गई कॉमेडी देखने मिलेगी। फिल्म का बजट भी भारी भरकम होगा।
रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 पर मुहर लगाते हुए फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। उन्होंने का कि फिल्म 2 साल बाद रिलीज होगी। इस पर जल्दी ही काम शुरू होगा।
रोहित शेट्टी ने बताया कि गोलमाल 5 उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से भी बड़ी होगी। इसमें एक्शन नहीं होंगे लेकिन ओवरलोडेड कॉमेडी होगी।
रोहित शेट्टी बतौर डायरेक्टर ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं। उनकी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी।
रोहित शेट्टी की अजय देवगन के साथ वाली मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में धमाका करने आ रही है। फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ है।
रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन मल्टी स्टारर फिल्म है। इसमें अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, श्वेता तिवारी हैं।