Bollywood

शाहरुख़ खान की 'जवान' के 9 धांसू रिकॉर्ड, तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने

Image credits: Twitter

बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर 'जवान'

7 सितम्बर को रिलीज हुई 'जवान' ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाकर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड बनाया।

Image credits: Instagram

'जवान' सिंगल डे की सबसे कमाऊ फिल्म

'जवान' ने पहले रविवार को 80 करोड़ रुपए की कमाई की। यह ना केवल पहले रविवार, बल्कि एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म साबित हुई।

Image credits: Instagram

हिंदी बेल्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

पहले रविवार को 'जवान' का कलेक्शन अकेले हिंदी बेल्ट में 71 करोड़ रुपए था। यह हिंदी बेल्ट में एक दिन में किसी भी फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई है।

Image credits: Instagram

'जवान' सबसे तेजी से 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म

'जवान' महज 3 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई के आंकड़े को पार कर गई थी। यह इस क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म साबित हुई है।

Image credits: Instagram

300 करोड़ कमाने वाली सबसे तेज फिल्म 'जवान'

'जवान' महज 5 दिन में 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। यह सबसे तेजी से 300 करोड़ रुपए कमाने वाली हिंदी फिल्म साबित हुई है।

Image credits: instagram

'जवान' 400 करोड़ कमाने वाली सबसे तेज फिल्म

9 दिन में 'जवान' ने 400 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था। यह सबसे तेजी से 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

Image credits: instagram

सबसे तेजी से 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म 'जवान'

'जवान' सबसे तेजी से 500 करोड़ रुपए कमाने वाली हिंदी फिल्म भी साबित हुई है। महज 13 दिन में इस फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था।

Image credits: instagram

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म 'जवान'

'जवान' बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 607 करोड़ रुपए कमाए हैं। यह 600 करोड़ कमाने वाली इकलौती हिंदी फिल्म है।

Image credits: instagram

2023 की सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म 'जवान'

अगर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'जवान' 2023 की सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने दुनियाभर में 1079 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

Image credits: instagram