श्रद्धा कपूर 3 मार्च को अपना 38 वां बर्थडे मना रही हैं। वे बॉलीवुड के काबिल एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं।
शक्ति कपूर का बेटी से दोस्ताना रिश्ता है। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मेरे पापा मेरे बेस्टफ़्रेंड हैं'।
श्रद्धा के लिए एक बार शक्ति कपूर रियल विलेन बन गए थे।
श्रद्धा और फरहान अख्तर के बीच 'रॉक ऑन 2' के सेट पर नजदीकियां बढ़ गई थीं। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।
श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर शादी करने की प्लानिंग बना रहे थे। दोनों अक्सर एक्टर के घर पर ही मिलते थे।
शक्ति कपूर को जब ये बात पता चली तो वे खासे नाराज हो गए थे। एक बार वो श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ फरहान के घर पहुंच गए थे।
श्रद्धा कपूर को फरहान के घर पर देखकर आग बबूला हो गए थे । कथित तौर पर वे श्रद्धा को खींचकर यहां से ले गए थे।
शक्ति कपूर इस शादी की सख्त खिलाफ थे, दरअसल फरहान अख्तर पहले से शादीशुदा थे, वे उम्र में श्रद्धा से काफ बड़े भी थे।
इसके बाद श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के बीच दूरियां बन गई थीं।