Bollywood

आने वाली 8 फिल्मों की जानें नई रिलीज डेट, मचेगा BOX OFFICE पर कोहराम

Image credits: instagram

1. औरों में कहां दम था

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म रोमांटिक फिल्म औरों में कहां दम था का हाल ही में ट्रेलर सामने आया। ये मूवी 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Image credits: instagram

2. किल

लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म किल का भी ट्रेलर हाल ही में आया। यह फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो रही है।

Image credits: instagram

3. खेल खेल में

अक्षय कुमार, तापसी पल्लू, वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म खेल खेल में की नई रिलीज सामने आई है। फिल्म अब 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Image credits: instagram

4. देवरा पार्ट 1

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवरा पार्ट 1 अब अक्टूबर की जगह अब 27 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

Image credits: instagram

5. जिगरा

आलिया भट्ट, वेदांग रैना और आदित्य नंदा की फिल्म जिगरा की नई रिलीज घोषित की गई है। बता दें कि फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Image credits: instagram

6. पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। फिल्म 15 अगस्त को नहीं बल्कि इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

Image credits: instagram

7. सिंघम अगेन

अजय देवगन-करीना कपूर की मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन जो 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी वो अब दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में गदर मचाने आएगी।

Image credits: instagram

8. बेबी जॉन

वरुण धवन की बेबी जॉन तमिल फिल्म थेरी की रीमेक है। वामीका गब्बी, कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ की यह फिल्म 2024 में ही रिलीज होगी।

Image credits: instagram