Hindi

इस एक्टर की फूटी किस्मत, जानें क्यों अभी तक रिलीज नहीं हुई 33 फिल्में

Hindi

63 साल के हुए सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी 63 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1961 में मुल्कि में हुआ था। वैसे तो सुनील क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग फील्ड में ले आई।

Image credits: instagram
Hindi

100 से ज्यादा फिल्में की सुनील शेट्टी ने

सुनील शेट्टी ने अपने 32 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्में में काम किया और वे अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ साउथ मूवी भी की हैं।

Image credits: instagram
Hindi

31 की उम्र में किया था सुनील शेट्टी ने डेब्यू

सुनील शेट्टी ने 31 की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 1992 में आई बलवान थी, जिसमें दिव्या भारती लीड एक्ट्रेस थी।

Image credits: instagram
Hindi

नहीं रिलीज हुई सुनील शेट्टी की 33 फिल्में

सुनील शेट्टी की एक मामले में किस्मत खराब रही। उनकी 33 फिल्में ऐसी है, जो अभी तक रिलीज नहीं हो पाई। इनमें से कुछ शुरू होते ही बंद हो गई तो कुछ को फाइनेंसर ही नहीं मिले।

Image credits: instagram
Hindi

सुनील शेट्टी को कौन सी फिल्म नहीं हुई रिलीज

सुनील शेट्टी की दो कदम आगे, दि बॉडीगार्ड, अयुद्ध, शोला, कर्मवीर, काला पानी, चोर सिपाही, हम पंछी एक डाल के, वंदे मातरम, मुक्ति, चाय गर्म सहित 33 फिल्में हैं, जो रिलीज नहीं हुई।

Image credits: instagram
Hindi

सुनील शेट्टी ने किया इन फिल्मों में काम

सुनील शेट्टी ने वक्त हमारा है, पहचान, दिलवाले, अंत, गोपी किशन, हम है बेमिसाल, गद्दार, सपूत, बॉर्डर, हेरा फेरी, रिफ्यूजी, धड़कन, मैं हूं ना, फिर हेरा फेरी सहित कई फिल्में की हैं।

Image credits: instagram
Hindi

सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्में

सुनील शेट्टी अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। उनकी अपकमिंग फिल्में वेलकम टू द जंगल और हेरा फेरी 3 हैं। वे फिलहाल टीवी डांस शो डांस दिवाने 4 को जज कर रहे हैं।

Image Credits: instagram