Entertainment news

204 Cr के हार का क्या करेगी प्रियंका चोपड़ा, जानकर सोच में पड़ जाएंगे

Image credits: priyanka chopra instagram

मेट गाला में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा

न्यूयॉर्क सिटी में शुरू हुए फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं। उनका रेड कारपेट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image credits: Getty

प्रियंका चोपड़ा के लुक की तारीफ

प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2023 के रेड कारपेट पर ब्लैक हाई थाई स्लिट गाउन कैरी की थी। इस वन ऑफ शोल्डर गाउन वाले पीसी के लुक की तारीफ हो रही है।

Image credits: priyanka chopra instagram

प्रियंका चोपड़ा के नेकपीस की चर्चा

प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला 2023 के रेड कारपेट पर बोल्ड गाउन के साथ नेकलेस भी पहना था, जो कीमती हीरों से जड़ा है। उनके इस नेकपीस की चर्चा हो रही है।

Image credits: priyanka chopra instagram

204 करोड़ का है प्रियंका चोपड़ा का हार

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा के इस नेकलेस की कीमत 204 करोड़ रुपए है। जिसने भी इसकी कीमत सुनी वह दंग रह गया।

Image credits: priyanka chopra instagram

11.6 कैरेट के हीरे जड़े है प्रियंका चोपड़ा के हार में

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के नेकलेस में 11.6 कैरेट के हीरे जड़े हैं। यह नेकलेस इटली के ज्वैलरी ब्रांड बुलगारी का है।

Image credits: priyanka chopra instagram

क्या होगा प्रियंका चोपड़ा के नेकलेस का

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने जो नेकलेस पहना है उसे लेकर ज्वैलरी ब्रांड बुलगारी ने ट्वीट कर बताया था कि इसकी इवेंट के बाद नीलामी की जाएगी।

Image credits: priyanka chopra instagram

पति के साथ दिखी थी प्रियंका चोपड़ा

मेट गाला 2023 इवेंट में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ नजर आईं। कपल ने ब्लैक कलर की मैचिंग आउटफिट कैरी कर रखी थी।

Image credits: priyanka chopra instagram

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटोज

प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला 2023 में शामिल होने से पहले इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की थी। फोटोज के जरिए उन्होंने बताया था कि वह कैसे इवेंट के लिए रेडी हुईं।

Image credits: priyanka chopra instagram

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ महीनों से अपनी नई वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में बिजी थी। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है।

Image credits: priyanka chopra instagram