Entertainment news

देश की वो 7 सबसे महंगी फ़िल्में, जो 2023 में नहीं हो पाईं रिलीज

Image credits: Social Media

1. कल्कि 2898 AD

नाग आश्विन निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन की अहम भूमिका है। फिल्म का बजट लगभग 600 करोड़ रुपए है। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

Image credits: Social Media

2. पुष्पा 2 : द रूल

अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म का इंतज़ार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। 500 करोड़ के बजट वाली यह फिल्मस्वतंत्रता दिवस 2024 के मौके पर रिलीज होगी।

Image credits: Social Media

3. फाइटर

25 जनवरी 2024 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका है।

Image credits: Social Media

4. बड़े मियां छोटे मियां

अली अब्बास जफ़र निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका है। फिल्म का बजट लगभग 250-350 करोड़ रुपए है। फिल्म 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

Image credits: Social Media

5. इंडियन 2

कमल हासन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन एस.शंकर ने किया है। लगभग 250 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती ही।

Image credits: Social Media

6. गेम चेंजर

राम चरण स्टारर यह फिल्म पहले 'RC15' के नाम से बन रही थी। एस. शंकर निर्देशित इस फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपए है। फिल्म 2024 में रिलीज होगी।

Image credits: Social Media

7. योद्धा

सागर अम्बरे और पुष्कर ओझा डायरेक्टेड इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुख्य भूमिका है। फिल्म का बजट 100 करोड़ के आसपास बताया जाता है। यह फिल्म 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी।

Image credits: Social Media

नोट:-

ये सभी वो फ़िल्में हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़,अ जिनकी 2023 में रिलीज होने की संभावना थी। लेकिन किसी कारण ये इस साल सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकीं।

Image credits: Instagram