South Cinema

बेइज्जती या..लड़की ने थलापति विजय संग किया कुछ ऐसा, सन्न रह गया हीरो

Image credits: twitter

सम्मान समारोह में थलापति विजय

सुपरस्टार थलापति विजय हाल ही में चेन्नई में 10वीं-12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित एक सम्मान समारोह में शामिल हुए, जिसका वीडियो ट्रेंड टॉक्स के ट्विटर से वायरल हो रहा है।

Image credits: twitter

थलापति विजय ने किया स्टूडेंट्स को सम्मानित

थलापति विजय ने इस मौके पर बारी-बारी से सभी स्टूडेंटस को सम्मानित किया। इस दौरान वे बेहद कैजुअल लुक में थे।

Image credits: instagram

क्या किया थलापति विजय ने

सम्मान समारोह से थलापि विजय वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे एक टॉपर लड़की को शॉल ओढ़ाने के बाद उसे सर्टिफिकेट देते है और फिर उसके कंधे पर हाथ रख कर फोटो के लिए पोज देते हैं।

Image credits: instagram

लड़की ने हटाया विजय का हाथ

ट्विटर पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि फोटो क्लिक करने के दौरान लड़की थलापति विजय का हाथ अपने कंधे से हटा देती है, तो वे चौंक जाते हैं।

Image credits: twitter

लोग कर रहे थलापति विजय पर कमेंट्स

वीडियो देखने के बाद लोग थलापति विजय को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ने उनका बचाव करते हुए बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो अधूरा है।

Image credits: instagram

क्या है थलापति विजय के वीडियो की सच्चाई

थलापति विजय का पूरा वीडियो सामने आया, जिसमें देख सकते हैं कि लड़की विजय का हाथ अपने कंधे से हटाकर अपना हाथ उनके बगल में डालती है और फोटोज क्लिक करवाती है। यही वीडियो की सच्चाई है।

Image credits: twitter

थलापति विजय साउथ सुपरस्टार

थलापति विजय की गिनती साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार के रूप में होती है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

Image credits: instagram

थलापति विजय की हिट लियो

थलापति विजय 2023 में आई फिल्म लियो में आखिरी बार नजर आए थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर ही थी और इसने दुनियाभर में 600 करोड़ से ज्यादा कमाए थे।

Image credits: instagram

थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म

थलापति विजय की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में नजर आएंगे, जो 5 सितंबर को रिलीज होगी। उनकी एक फिल्म 2025 में आएगी, जिसका नाम तय नहीं है।

Image credits: instagram