Hindi

शादी करने जा रहीं अनुष्का शेट्टी? प्रभास नहीं, बनेंगी इनकी दुल्हन!

Hindi

शादी करने जा रहीं अनुष्का शेट्टी

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है।

Image credits: Social Media
Hindi

कब शादी करेंगी अनुष्का शेट्टी?

रिपोर्ट्स की मानें तो 42 साल की अनुष्का शेट्टी की शादी इसी साल के अंत तक हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

Image credits: Social Media
Hindi

किससे शादी कर सकती हैं अनुष्का शेट्टी?

लंबे समय से ऐसी ख़बरें हैं कि अनुष्का शेट्टी का अफेयर प्रभास संग चल रहा है और वे उन्हीं से शादी करेंगी। लेकिन ख़बरों की मानें तो उनकी शादी एक कन्नड़ प्रोड्यूसर से होने वाली है।

Image credits: Social Media
Hindi

दावा- अनुष्का शेट्टी की सगाई हुई, शादी की तारीख तय

दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शेट्टी और कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर की सगाई हो गई और शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। हालांकि, इस प्रोड्यूसर की ज्यादा डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

Image credits: Social Media
Hindi

प्रभास संग हमेशा जुड़ता रहा है अनुष्का शेट्टी का नाम

'बाहुबली' के बाद से अनुष्का शेट्टी का नाम प्रभास से हमेशा जुड़ता रहा है। हालांकि, अनुष्का और प्रभास दोनों ने ही हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया।

Image credits: Social Media
Hindi

प्रभास को अपना 3 AM फ्रेंड बता चुकीं अनुष्का शेट्टी

कुछ साल पहले अनुष्का शेट्टी ने प्रभास के साथ अपने रिलेशनशिप के कयासों पर चुप्पी तोड़ी थी और कहा था कि वे उनके 3 AM फ्रेंड हैं। यानी ऐसा दोस्त, जिसे आप कभी भी कॉल करते सकते हैं।

Image credits: Social Media
Hindi

अनुष्का शेट्टी की अपकमिंग फ़िल्में

अनुष्का शेट्टी पिछली बार 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' (2023) में दिखाई दी थीं। उनकी आने वाली फिल्मों में तेलुगु की 'घाटी' और मलयालम की 'कथा र- द वाइल्ड सॉर्सरर' शामिल हैं।

Image Credits: Social Media