Hindi

21 साल की एक्ट्रेस ने मुंबई में खरीदा घर, Pics के साथ दी खुशखबरी

Hindi

एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने मुंबई में खरीदा घर

टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने मुंबई में अपना घर खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

अनुष्का सेन ने शेयर की घर की तस्वीरें

अनुष्का सेन ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कहीं वे सिंगल तो कहीं पैरेंट्स के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

अनुष्का सेन ने लिखा- एक सपना और पूरा हुआ

अनुष्का ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "एक नया घर। सेन फैमिली। एक सपना और सच हुआ।" इसके साथ उन्होंने घर और हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

अनुष्का सेन के फैन और दोस्त दे रहे बधाई

अनुष्का सेन की पोस्ट पर कमेन्ट कर उनके दोस्त और फैन्स बधाई दे रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने बधाई दी तो विशाल आदित्य सिंह ने लिखा, "छोटा बाबू के बड़े-बड़े कारनामें...तुम स्टार हो।"

Image credits: Instagram
Hindi

अभी सिर्फ 21 साल की हैं अनुष्का सेन

अनुष्का सेन अभी महज 21 साल की हैं। 4 अगस्त 2002 को उनका जन्म झारखंड के रांची में बंगाली बैद्य परिवार में हुआ था। वे 15 साल से टीवी पर काम कर रही हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

2009 में आया था अनुष्का सेन का पहला शो

अनुष्का सेन का पहला शो 'यहां मैं घर-घर खेली' था, जो 2009 में टेलीकास्ट हुआ था। उन्हें बाद में 'देवों के देव...महादेव' में पार्वती के बचपन का रोल करते देखा गया।

Image credits: Instagram
Hindi

'बालवीर' से मिली अनुष्का सेन को पहचान

अनुष्का को असली पहचान 'बाल वीर' से मिली। इसके बाद उन्होंने 'इंटरनेट वाला लव', 'झांसी की रानी', 'अपना टाइम भी आएगा' और 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 11' (रियलिटी शो) में काम किया।

Image credits: Instagram
Hindi

इन फिल्मों में भी नज़र आ चुकीं अनुष्का सेन

अनुष्का सेन ने 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली', 'लिहाफ : द क्विल्ट' और 'एम आई नेक्स्ट' फिल्मों में काम किया है। वे शॉर्ट फिल्म 'सम्मादिट्ठि' में भी नज़र आई थीं।

Credits: Instagram