कौन थे अमन जायसवाल, 23 की उम्र में मिली जिन्हें दर्दनाक मौत?
TV Jan 17 2025
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Instagram
Hindi
नहीं रहे अमन जायसवाल
टीवी के उभरते हुए सितारे अमन जायसवाल का भयानक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया है। वे अभी सिर्फ 23 साल के थे।
Image credits: Instagram
Hindi
कैसे हुआ अमन जायसवाल का एक्सीडेंट?
बताया जा रहा है कि अमन अपनी बाइक से ऑडिशन देने जा रहे थे। इसी दौरान जोगेश्वरी हाईवे पर एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आधे घंटे बाद ही वे चल बसे।
Image credits: Instagram
Hindi
कौन थे अमन जायसवाल?
अमन जायसवाल टीवी एक्टर थे, जिन्हें पिछली बार 'धरतीपुत्र नंदिनी' में आकाश भारद्वाज की मुख्य भूमिका में देखा गया था।
Image credits: Instagram
Hindi
कहां के रहने वाले थे एक्टर अमन जायसवाल?
रिपोर्ट्स की मानें तो अमन जायवाल उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे। एक्टिंग में करियर बनाने वे मुंबई आए थे।
Image credits: Instagram
Hindi
अमन जायसवाल ने और किस शो में काम किया था?
अमन जायसवाल ने पॉपुलर हिस्टोरिकल ड्रामा 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' में भी मुक्ताबाई के पति यशवंत राव फणसे का रोल किया था। वे 'उदारियां' में भी अहम् रोल में नज़र आए थे।
Image credits: Instagram
Hindi
सोशल मीडिया अपर एक्टिव रहते थे अमन जायसवाल
अमन जायसवाल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते थे। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें घूमने-फिरने का काफी शौक था। इंस्टा पर उनके 66 हजार+ फॉलोअर्स थे।