टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता में बड़े-बड़े धमाके देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, शो की टीआरपी रेटिंग गिर रही है, लेकिन फिर भी मेकर्स इसमें और मसाला डालने की कोशिश कर रहे हैं।
Entertainment May 07 2026
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
कपल काउंसलिंग में अभिरा-अरमान
सीरियल में दिखाया कि अभिरा, अरमान से कपल काउंसिंग में शामिल होने को कहती है। अरमान इसके लिए मना कर देता है, लेकिन बाद में चलने के लिए राजी हो जाता है।
Image credits: instagram
Hindi
काउंसलिंग में भिड़े अभिरा-अरमान
सीरियल में दिखाया कि काउंसलिंग के दौरान अरमान, अभिरा के गुस्से पर बात करता है और उसकी कमियों को गिनाता। इसी बीच दोनों में जमकर झगड़ा हो जाता है। अरमान काउंसिंग छोड़कर चला जाता है।
Image credits: instagram
Hindi
अरमान पर भड़की अभिरा
शो में दिखाया कि घर आने के बाद अभिरा का पारा गरम हो जाएगा। वो अरमान पर भड़ास निकालती है। इतना ही वो ये भी दावा करेगी कि अरमान को उससे अच्छी पत्नी और इंसान दुनिया में नहीं मिलेगा।
Image credits: instagram
Hindi
मायरा-मुक्ति की प्लानिंग
सीरियल में दिखाया कि जब मायरा को पता चलता है कि उसके पापा काउंसलिंग छोड़ आ गए हैं तो बहुत नाराज होती है। फिर वो मुक्ति के साथ मिलकर अरमान को परेशान करती हैं।
Image credits: instagram
Hindi
किसका गिरेबान पकड़ेगी अभिरा
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा को पता चलेगा कि कृष ने अरमान की एजेंसी हथिया ली है। वो कृष से लड़ेगी और गुस्से में उसका गिरेबान पकड़ लेगी। इससे पोद्दार हाउस में खूब गदर मचेगा
Image credits: instagram
Hindi
क्या होगा YRKKH में आगे
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि कृष की हरकत से अभिरा का दिमाग खराब हो जाएगा। क्या वो अरमान का हक वापस दिलवा पाएगी, घरवाले कृष की हरकत पर कैसे रिएक्ट करेंगे... ये देखना मजेदार होगा।