Hindi

बिना पार्लर के एक्सपेंसिव लुक, बनाएं 7 एसेसरीज ब्राइडल बन हेयरस्टाइल

Hindi

लेयरिंग कुंदन हेयर ब्रोच हेयरस्टाइल

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं, तो बन बनाकर उसके ऊपर लेयरिंग में फैंसी कुंदन हेयर ब्रोच लगाएं। गोल्डन फिनिश और कुंदर वर्क वाली एसेसरीज आपकी हेयरस्टाइल को मिनटों में प्रीमियम बना देगी।

Image credits: pinterest
Hindi

झुमकी लटकन बन हेयरस्टाइल

यह साड़ी, लहंगा और अनारकली सूट तीनों के साथ ये झुमकी लटकन बन हेयरस्टाइल खूबसूरत लगता है। इसे स्लीक बन के ऊपर लेयरिंग स्टाइल में सजाएंगे तो लुक सुंदर लगेगा।

Image credits: pinterest
Hindi

पर्ल लटकन हेयर गजरा

आर्टिफिशियल पर्ल गजरा इन दिनों काफी ट्रेंड में है। सबसे पहले सिंपल लो बन बनाकर उसपर ऐसा फैंसी पर्ल लटकन हेयर एसेसरीज सेट करें। ये बेहद क्लासी और ब्राइडल लुक देगा। 

Image credits: pinterest
Hindi

फ्लोरल हैवी स्टोन वर्क हेयर एसेसरीज

हैवी फ्लोरल हेयर पिन एसेसरीज भी एक शानदार चॉइस है। आप लोअर बन के आसपास इसे सेट करके एक फैंसी और एक्सपेंसिव हेयरस्टाइल पा सकती हैं। फेस्टिवल में यह स्टाइल बेहद पसंद किया जाता है।

Image credits: pinterest
Hindi

गोल्डन पिकॉक हेयर चेन

अगर आप ट्रेडिशनल टच चाहती हैं, तो बन के ऊपर गोल्डन पिकॉक हेयर चेन या हेयर वाइन लगाएं। यह एसेसरी हेयरस्टाइल पर बेहद खूबसूरत दिखाई देती है और पूरे लुक को ब्राइडल फिनिश देती है।

Image credits: pinterest
Hindi

स्टोन स्टडेड ट्रेडिशनल बन पिन

क्रिस्टल या स्टोन से सजे हैवी बन पिन सिंपल हेयरस्टाइल को भी एक्सपेंसिव लुक देते हैं। बन के चारों ओर या बीच में चेन स्टाइल ये बन पिन लगाएंगी तो बिना ज्यादा मेहनत के शानदार लुक पाएं।

Image credits: pinterest
Hindi

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर फिनिश बन जूलरी

गोल्डन से बोर हो चुकी हैं तो आपको ऐसी ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर फिनिश बन जूलरी ट्राय करनी चाहिए। ये लंबे समय तक खराब नहीं होते और हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच किए जा सकते हैं। 

Image credits: pinterest

ग्रीन साड़ी के साथ कौन-से इयररिंग लगेंगे बेस्ट? देखें 7 खूबसूरत ऑप्शन

सावन किटी पार्टी के लिए रिटर्न गिफ्ट, सुहागिनों को दें 7 रजवाड़ी बैंगल

पुराने मेकअप ट्रेंड भूल जाइए! अब हर लड़की अपना रही है ये 6 नए ब्यूटी ट्रेंड्स

नग वाले पायल के 6 ट्रेंडी डिजाइन, सावन में बढ़ जाएगी पांव की नूर