Food

World Pulses Day : दाल के ये 8 डिश, टेस्ट के साथ सेहत का बेजोड़ संगम

Image credits: pexels

World Pulses Day 2024

10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। दाल प्रोटीन, फाइबर,आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लंच या डिनर में दाल के ये 8 डिश खा सकते हैं।

Image credits: freepik

दाल तड़का

दाल तड़का अमूमन हर भारतीय के घर में हर रोज बनता है। तूर यानी अरहर को पकाकर इसमें जीरा-लहसुन, हींग के साथ टमाटर, प्याज को भून कर तड़का लगाया जाता है।

Image credits: social media

दाल मखनी

होटल और रेस्त्रा में मिलने वाली दाल मखनी लोगों को काफी पसंद आता है। काली उड़द दाल, राजमा समेत कई दालों को मिलाकर इसे बनाया जाता है। इसमें क्रीम का लास्ट में प्रयोग किया जाता है।

Image credits: social media

मसूर दाल

मसूर दाल ना सिर्फ जल्दी पक जाता है। बल्कि यह सेहत से भी भरपूर होता है। मसूर दाल को प्याज-टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पाउडर, गर्म मसाले को मिलाकर तैयार किया जाता है।

Image credits: freepik

मेथी दाल

तूर दाल में मेथी की ताजी पत्तियों को मिलाकर इस दाल को बनाया जाता है। यह खाने में टेस्टी और हेल्दी दोनों होता है। इसे बनाना भी काफी आसान है।

Image credits: social media

दाल पालक

दाल और पालक का संगम तो अमूमन हर कोई पसंद करता है। कुकर में दाल और पालक को मिलाकर पका लीजिए। फिर प्याज-टमाटर और मसाले डालकर फिर से इसे कड़ाही में थोड़ी देर पकने दीजिए।

Image credits: social media

चना दाल तड़का

चना दाल तड़का उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है। चना दाल में जीरा, प्याज, टमाटर, अदरक, धनिया पाउडर, गर्म मसाला मिलाकर तैयार किया जाता है।

Image credits: freepik

पंजाबी साबूत मूंग दाल

साबुत मूंग दाल को पकाकर, इसमें जीरा-लहसुन और हिंग का छौंक लगाया जाता है। इसके बाद प्याज-लहसुन,अदरक और टमाटर का मिश्रण तैयार करके मूंग दाल को उसमें 20 मिनट तक पकाया जाता है।

Image credits: social media

दाल फ्राई

मूंग दाल और अरहर को मिलाकर दाल फ्राई बनाया जाता है। इसमें भी प्याज-टमाटर, लहसुन और अदरक को मिलाकर बनाया जाता है। ये टेस्टी और हेल्दी दोनों होता है।

Image credits: social media