Hindi

टेरिस गार्डन के लिए परफेक्ट 10 सफेद फूल, भीनी खुशबू करेगी मंत्रमुग्ध

Hindi

टेरिस गार्डन के लिए 10 खुशबू वाले सफेद फूलों के पौधों

आप अपने टेरिस गार्डन में खुशबूदार सफेद फूलों के पौधे लगाना चाहते हैं, तो जानिए 10 खुशबू वाले फूलों के पौधों के बारे में, जो बेहद खूबसूरत होते हैं और मन को सुकून से भर देते हैं।

Image credits: chatgpt
Hindi

रजनीगंधा: टेरिस गार्डन को रात में भी महकाने वाला फूल

रजनीगंधा की लंबी डंडी और मनमोहक खुशबू टेरिस गार्डन को रात में भी महका देती है। कम जगह में आसानी से उगने वाला यह फूल का पौधा देखने, सजावट और सुगंध तीनों के लिए खास माना जाता है।

Image credits: facebook
Hindi

गंधराज: तेज और फ्रेश खुशबू में बेस्ट

गंधराज के सफेद फूल अपनी तेज और फ्रेश खुशबू के लिए मशहूर हैं। टेरिस गार्डन में यह पौधा हरियाली के साथ शाही अहसास देता है और शाम के समय वातावरण को सुगंधित बना देता है।

Image credits: facebook
Hindi

रात की रानी: पॉपुलर खुशबूदार फूलों में से एक

रात की रानी की खुशबू इतनी तेज होती है कि रात होते ही आपकी पूरी छत को महका देती है। कम देखभाल में बढ़ने वाला यह पौधा टेरिस गार्डन के लिए सबसे पॉपुलर खुशबूदार फूलों में से एक है।

Image credits: facebook
Hindi

सफेद गुलाब: भीनी-भीनी मनमोहक खुशबू

सफेद गुलाब देखने में खूबसूरत तो होते ही हैं साथ ही इसकी भीन-भीनी खुशबू टेरिस गार्डन की शान बढ़ाता है। इसके फूल घर की सजावट के साथ पॉजिटिविटी और शांत माहौल बनाने में भी मददगार हैं।

Image credits: facebook
Hindi

पारिजात: देखने में खूबसूरत, गंध मोहक

पारिजात के छोटे-छोटे सफेद-नारंगी फूल देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। इसकी मधुर खुशबू टेरिस गार्डन को प्राकृतिक सुकून से भर देती है।

Image credits: facebook
Hindi

मधुकामिनी: गुच्छे वाले खुशबूदार फूल

मधुकामिनी के छोटे सफेद फूलों के गुच्छे और इनसे निकलने वाली भीनी खुशबू किसी का भी मन मोह सकती है। यह पौधा तेजी से बढ़ता है और टेरिस गार्डन में हरियाली के साथ फ्रेशनेस भी एड करता है।

Image credits: facebook
Hindi

मोगरा: मनमोहक खुशबू मोह लेती है मन

मोगरे की सुगंध किसे अच्छी नहीं लगती। टेरिस गार्डन में इसका पौधा कम जगह में आसानी से उगता है और गर्मियों की शामों को मनमोहक खुशबू से भर देता है।

Image credits: facebook
Hindi

सफेद एस्टर: हल्की खुशबू में बेस्ट

सफेद एस्टर के नाजुक फूल टेरिस गार्डन को आकर्षक और शांत लुक देते हैं। इसकी हल्की खुशबू और साल भर खिलने वाले ये फूल सजावट के लिए भी बेहद शानदार होते हैं।

Image credits: facebook
Hindi

सफेद डेंथस: रंग और सुगंध दोनों खास

सफेद डेंथस के खूबसूरत फूल हल्की खुशबू के लिए जाने जाते हैं। टेरिस गार्डन में यह पौधा रंग और सुगंध दोनों जोड़ता है, जिससे आपका छत बेहद अट्रैक्टिव बन सकता है।

Image credits: facebook
Hindi

सफेद फ्लोक्स: टेरिस गार्डन की शान

सफेद फ्लोक्स के खुशबूदार फूल टेरिस गार्डन की शान बढ़ा देते हैं। इसकी मधुर सुगंध तितलियों को भी आकर्षित करती है और छोटे गार्डन को नेचुरल खूबसूरती से भर देती है।

Image credits: facebook

Jute Flower Pot: लग्जरी रूम में लगाएं देसी तड़का, Rs 300 के अंदर खरीदें जूट फ्लावर पॉट

Wall Hanging Planter: बैठक रूम में दें ग्रीनरी का टच, वॉल पर लगाएं 6 खूबसूरत प्लांटर

Marble Planter Ideas: स्क्रैप मार्बल से बनाएं क्रिएटिव और ड्यूरेबल गार्डन प्लांटर्स

Bucket Plantar Idea: पेंट या नहाने की पुरानी बाल्टी से बनाएं 7 क्रिएटिव गार्डन प्लांटर